अवार्ड नॉमिनेटेड अंग्रेजी फिल्म 'नो लैंड्स मैन' से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का First LOOK रिलीज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'नो लैंड्स मैन' के साथ अंग्रेजी फीचर फिल्मों में कदम रख रहे हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है, जो कि बेहद आर्कषक है। नवाज़ुद्दीन ड्रामेटिक रेड लाइट में अपने तीव्र और गंभीर अवतार के साथ सबका ध्यान अपनी ओर खींचते है।
इस बीच जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा है वह है जिस तरह से नवाजुद्दीन ने अपने किरदार को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया के सामने पेश किया। तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "क्या कोई इस लड़के के बारे में जानता है? मैं उसे ढूंढ रहा हूं। मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं जानता, सिवाय इसके कि ये फिल्म नो लैंड्स मैन से नवीन है, जिसे प्रतिष्ठित @busanfilmfest में किम जिसियोक अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है! Yessss!"

प्रख्यात फिल्म निर्माता मुस्तोफा सरवर फारूकी द्वारा निर्देशित, फिल्म को पहले ही किम जिसियोक पुरस्कार के लिए बुसान फिल्म महोत्सव से नामांकन मिल चुका है।
मुस्तोफा सरवर फारूकी द्वारा लिखित और निर्देशित, फिल्म में श्रीहरि साठे, नुसरत इमरोज तिशा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अंजन चौधरी और फरीदुर रजा सागर द्वारा समर्थित है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान प्रोजेक्ट के कार्यकारी निर्माता हैं और उन्होंने फिल्म के एल्बम को कंपोज भी किया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा, नो लैंड्स मैन में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और भारत के मेगन मिशेल, तहसन खान, ईशा चोपड़ा, किरण खोजे और विक्रम कोचर अहम किरदारों में हैं।
नवाज के आने वाले फिल्मों की बात करें तो उसमें 'टीकू वेड्स शेरू', 'हीरोपंती 2', 'बोले चूड़ियां', 'जोगीरा सारा रा रा' शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications