मुसीबत में फंसी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर की रिलीज डेट को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी लेकिन एक बार फिर से फिल्म को लेकर बुरी खबर सामने आई है। अब इस फिल्म पर खतरे की तलवार लटक रही है क्योंकि फिल्म अब 15 नवंबर को रिलीज नहीं होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो बिहार सिविल कोर्ट ने मोतीचूर चकनाचूर की रिलीज पर हाल ही में रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि वहां पर एक लोकल डिस्ट्रीब्यूटर ने फिल्म के राइट्स पर दावा किया है और उसके सपोर्ट में संबंधित दस्तावेज होने की बात भी कही है।

खबरें तो यहां तक भी हैं कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर राजेश भाटिया के खिलाफ शिकायतें हैं कि वो ड्यूज क्लियर नहीं कर रहे है। इसी वजह से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई गई है।
गौरतलब है कि इसके पहले फिल्म के ट्रेलर पर भी मुंबई हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इस खबर से इतना तो साफ है कि फिल्म काफी मुसीबत में हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की ये दूसरी फिल्म है जो कि काफी मुसीबत का सामने कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











