DHAMAKA: एक नहीं.. दो सुपरस्टार्स के साथ नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दिकी!
[बॉलीवुड न्यूज] अफवाहों की मानें तो जल्द ही हमें तीन सुपरस्टार्स की जोड़ी एक साथ दिखने वाली है। जी हां, नवाजुद्दीन सिद्दिकी को अमिताभ बच्चन और विद्या बालन के साथ फिल्म TE3N में कास्ट किया जाएगा। अपने नाम की तरह यह फिल्म भी काफी अलग होने वाली है।
सूत्रों की मानें तो तीनों सितारों ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। बिग बी ने तो फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ी, क्योंकि उन्हें फिल्म का पूरा आइडिया ही काफी दिलचस्प लगा और उन्होंने तुरंत हां कर दिया। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे डाइरेक्ट करेंगे रिभू दासगुप्ता। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे सुजॉय घोष।
हम्मम.. अब तो हमें भी इस फिल्म का और इससे जुड़ी बातों का बेसब्री से इंतजार है। बहरहाल, उससे पहले यहां देखिए नवाजुद्दीन सिद्दिकी की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट-
nawazuddin siddiqui amitabh bachchan vidya balan manjhi नवाजुद्दीन सिद्दिकी अमिताभ बच्चन विद्या बालन मांझी


Click it and Unblock the Notifications


