ALERT: नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर केस दर्ज.. महिला के साथ की मारपीट!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है। जी हां, यह खबर जानकर हम भी काफी हैरान हैं। आखिर नवाजुद्दीन ने अपनी फिल्मों से हमारी दिलों में अलग जगह बनाई है।

खैर, बता दें यह मुंबई की घटना है। मुंबई के वर्सोवा थाने में एक महिला ने नवाजुद्दीन के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उनके और नवाजुद्दीन के बीच पार्किंग को लेकर हुए झगड़ा हुआ, जहां नवाजुद्दीन ने उन्हें धमकाया और बदसलूकी की।
Must Read: एक नहीं.. दो सुपरस्टार्स के साथ नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दिकी!
एफआईआर के मुताबिक महिला भी यारी रोड के उसी अपार्टमेंट में रहती है जिसमें नवाजुद्दीन रहते हैं। खबर है कि सोसायटी कई बार नवाजुद्दीन को पार्किंग के मामले में नोटिस दे चुका है। बताया गया है कि वे अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए ज्यादा पार्किंग का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस बीच रविवार को एक लड़के ने अपनी मोटरसाइकिल वहां पार्क करने की कोशिश की जहां नवाजुद्दीन की गाड़ी पार्क होती है। लेकिन वहां खड़े नवाजुद्दीन के बाउंसर ने लड़के को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। वहां मौजूद महिला ने दोनों के बीच चल रहे विवाद की वीडियो बनानी शुरू कर दी।
तभी वहां नवाज भी आ पहुंचे। लड़का तो वहां से भाग गया लेकिन महिला के साथ नवाजुद्दीन की झड़प हो गई। बहरहाल, नवाजुद्दीन के भाई ने इस एफआईआर को बेबुनियाद बताया है।


Click it and Unblock the Notifications
