..................... Nawazuddin Siddique files 100 crore defamation case against wife aaliya siddique and brother - Hindi Filmibeat

पत्नी और भाई पर नवाज ने ठोका 100 करोड़ की मानहानि का केस, बोले- आलिया पहले से शादीशुदा थी

Nawazuddin Siddique Defamation Case

Nawazuddin Siddique Defamation Case: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दिकी पिछले काफी समय से अपने बिगड़ते रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जहां आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए थे तो वहीं लंबी खामोशी के बाद अब नवाजुद्दीन एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने आलिया सिद्दीकी और भाई पर मानहानि का केस ठोका है। बॉम्बे हाई कोर्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी और वाइफ आलिया सिद्दीकी के खिलाफ 100 करोड़ का केस दर्ज करवाया है।

इस मामले की सुनवाई अब 30 मार्च को होने वाली है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने मांग की है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी बेबुनियाद आरोपों को वापस लिया जाए और लिखित में माफी भी मांगी जाए। एक्टर ने इस मामले में 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

एक्टर ने याचिका में कहा है कि उन्होंने अपने छोटे बेरोजगार भाई को साल 2008 में अपने मैनेजर के तौर पर रखा था। वह उनके लिए सभी अकाउंट के काम देखा करते थे। ऐसे में एक्टर अपने साइन चेक, क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ट्स से लेकर डेबिट कार्ड्स उन्हें सौंपते थे। मगर छोटे भाई ने उनसे बेईमानी की।

बता दें कि काफी समय से आलिया और शम्स नवाजुद्दीन पर हैरान करने वाले आरोप लगा रहे थे। इतना ही नहीं आलिया का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो यहां इस केस से जुड़े काफी सारे वीडियो भी मौजूद है।

Read more about: nawazuddin siddique bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X