नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करेंगी श्रद्धा कपूर, उनके भाई करेंगे निर्देशन में शानदार डेब्यू?
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड के बड़े नामों में गिने जाते हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनको फिल्मों में काम नहीं मिलता था और लोग उनको छोटे मोटे रोल देखर चलता करते थे। इसके बाद एक समय ऐसा भी आया जब वो कामयाब हुए लेकिन उनके साथ कोई बड़ी एक्ट्रेस रोमांस करने के लिए तैयार नहीं होती थी। अब वो एक के बाद हिट फिल्में दे रहें और खबर आ रही है कि अपनी अगली फिल्म में वो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं।
बता दें कि इस फिल्म का नाम बोले चूड़ियां होने वाला है और खबर है कि इस फिल्म को नवाजुद्दीन सिद्दीकी भाई शम्स नवाब सिद्दीकी निर्देशित करने जा रहे हैं। वो इस फिल्म से एक निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रहें हैं।

हालांकि इस खबर को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बीते कुछ सालों में एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर फिल्म हिट हुईं है।
इसके अलावा वो हाल ही में वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स को लेकर भी चर्चा में रहे है। श्रद्धा कपूर की बात करें तो वो अभी स्ट्रीट डांसर को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications