''मेरा किरदार दमदार है.. शाहरूख के सामने कमजोर नहीं दिखूंगा....''
शाहरूख खान के साथ रईस में काम करने की बात पर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि ओवरशैडो होने का कोई सवाल ही नहीं उठता..
यह कहना है फिल्म 'रईस' में शाहरूख खान के को- स्टार रहे दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी का। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि रईस में उनके किरदार को बराबर सम्मान दिया गया है। इसीलिए कहीं भी शाहरूख से ओवरशैडो होने का सवाल ही नहीं उठता।

नवाज ने कहा, शूटिंग के वक्त वहां कोई शाहरूख खान या नवाजुद्दीन सिद्दिकी नहीं होता.. हम वहां रईस और मजुंदार थे। शाहरूख के साथ फिल्म में मेरे कई सीन हैं। उनके साथ काम करना मजेदार रहा। यदि आपके सामने वाला एक्टर बेहतरीन हो तो आपका काम आधा खुद ब खुद हो जाता है। दर्शकों को स्क्रीन पर हमारे बीच की सच्चाई दिखेगी।
एक्शन vs रोमांस: शाहरूख की 'रईस'.. इस कंफ्यूजन में फ्लॉप ना हो जाए!
बहरहाल, यहां देंखे किन किन फिल्मों में स्टार्स के सामने जमकर टिके हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी-


Click it and Unblock the Notifications