अमिताभ, लता से मिलने की ख्वाहिश अधूरी रह गयी- नवाज शरीफ

ये तो आप सभी को पता ही होगा कि मोदी जी के थपश समारोह में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन और तला मंगेशकर जी को भी निमंत्रण दिया था लेकिन लता मंगेशकर स्वास्थ्य मसलों को लेकर इस समारोह में ना आ सकीं और अमिताभ बच्चन भी कुछ राजनीतिक और कुछ अपने काम को लेकर व्यस्तता के चलते इस समारोह का हिस्सा ना बन सके। इस बात से खुद ये सेलिब्रिटी भी दुखी थे और इनसे ज्यादा नवाज शरीफ दुखी थे क्योंकि नवाज शरीफ अमिताभ बच्चन और लता मंगेशकर जी से मिलने की ख्वाहिश लेकर भारत आए थे। उन्हें पता था कि ये लोग भी समारोह में आने वाले हैं लेकिन ऐन वक्त पर इन सेलिब्रिटीज के ना आने की खबर से शरीफ जी की ख्वाहिश अधूरी रह गयी।
नवाज शरीफ की इस ख्वाहिश के बारे में कोई नहीं जान पाता अगर वो खुद इस बात को जानी मानी अदाकारा शबाना आजमी से ना बताते। शपथ समारोह के बाद दिल्ली में एक निजी जश्न के दौरान नवाज शरीफ शबाना आजमी से मिली और दोनों ने मिलकर काफी देर तक कला, संस्कृति और फिल्मों से जुड़ी बातें कीं। उसी दौरान नवाज शरीफ ने कहा कि वो शबाना जी के पिता कैफी आज़मी और उनके पति जावेद अख्तर के प्रशंसक हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो अमिताभ और लता मंगेशकर जी से भी मिलना चाहते थे। लेकिन मिल ना पाए।


Click it and Unblock the Notifications











