Navya Naveli ने किया दिलचस्प खुलासा, मां-नानी के बीच ऐसे झगड़े सुलझाते हैं मामू अभिषेक बच्चन

Navya Naveli Nanda podcast: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा अपनी पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल नव्या' की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस पॉडकास्ट में उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन भी उनके साथ होती हैं। उनकी पॉड कास्ट में हुए कई खुलासे भी हुए हैं तो बच्चन परिवार के चारदीवारी के भीतर की कई बातें भी सामने आई हैं। कई मौकों पर जया बच्चन ने अपने दिलचस्प अनुभवों को भी शेयर किया है।
वहीं, अब नव्या नवेली ने अपने पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि जब उनकी मां यानी श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के बीच किसी तरह का तनाव होता है तो मामू अभिषेक बच्चन कैसे दोनों के बीच के तनाव को कम करते हैं और उनके मामलों को सुलझाते भी हैं। नव्या नवेली का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नव्या नवेली ने जैसे ही अपनी बात शुरू की जया बच्चन ने कहा- 'कल तुम वहां नहीं थी तो तुमने डाइनिंग टेबल पर बहुत सारा एक्शन मिस कर दिया।' जया बच्चन की बात सुनकर श्वेता बच्चन ने कहा- मैंने क्या किया? इस पर जया बच्चन ने कहा- 'तुमने कुछ नहीं किया..हम डिस्कशन कर रहे थे और फिर मामू ने म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया और कहा, श्वेत दी मम्मा के लिए यह म्यूजिक बजाओ।'

जया बच्चन ने शेयर किया किस्सा
नव्या नवेली ने आगे जया बच्चन से पूछा- शांत करने के लिए जिस पर जया बच्चन ने कहा- 'मामू हमेशा यही करते हैं। जब वो देखता है कि टेंशन बढ़ रही है तो वो म्यूजिक बजा देता है और यह धमाकेदार म्यूजिक होता है।'

पहले भी हुए खुलासे
नव्या नवेली के इस पॉडकास्ट में पहले भी इस तरह के कई खुल खुलासे हो चुके है। जया बच्चन ने अपनी बात रखते हुए एक एपिसोड में यह भी कहा था कि अगर नव्या नवेली अगर बिन शादी के भी मां बनती हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं होगी। उनका यह बयान काफी वायरल भी हुआ था।

वायरल हुआ था 'बिन शादी बच्चा' वाला बयान
जया बच्चन ने कहा था- 'हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके'। भौतिक पहलू को 'बहुत महत्वपूर्ण' बताते हुए, जया ने कहा था कि एक रिश्ता 'प्यार, ताजी हवा और समायोजन' पर नहीं टिक सकता। लेकिन जब उन्होने ये बात कही कि, नव्या नवेली नंदा के 'बिना शादी के बच्चा' होने से कोई समस्या नहीं है तो सभी चौंक गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











