'मेरे पास नानी है..' जया बच्चन के नाम ढिंढोरा पीटती दिखीं नव्या नवेली नंदा, वीडियो वायरल

नव्या नवेली नंदा ने जब से अपना पॉडकास्ट शुरु किया है वो अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी मशहूर हैं और आए दिन कुछ ना कुछ सामने आता रहता है। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी नानी जया बच्चन को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल इस दौरान नव्या नवेली नंदा ने एक टीशर्ट पहनी हुई थी जिसमें लिखा है, 'मेरे पास नानी है।' जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों को अमिताभ बच्चन का वो डायलॉग याद आ गया जिसमें उन्होने कहा था, ''मेरे पास मां है।''
वीडियो काफी शानदार है और हमेशा की इस तरह इस वीडियो में भी नव्या नवेली नंदा खुश नजर आ रही हैँ। अक्सर देखा जाता है कि वो किसी ना किसी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
क्या बोले लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग रिएक्शन दे रहे हैं। filmygyan ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा था, ''हमारी प्यारी प्यारी नव्या नंदा, अमिताभ जी की पोती।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'नाना का डायलॉग बदल दिया।' एक का कहना था, 'कितनी क्यूट है ये।' एक का कहना था, 'आई लव यू नव्या।' एक ने ढेरों हार्ट इमोजी साझा किए हैं। इस तरह से लोग प्यार लुटा रहे हैँ। हालांकि नव्या की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी शानदार फैन फॉलोविंग है और लोग चाहते हैं कि वो फिल्मों में नजर आएं। हालांकि वो अपना करियर कहां बनाएंगी इसक लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है। वो नाना जया बच्चन के काफी करीब हैं और अक्सर मीडिया में उनके साथ नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications