एक्ट्रेस बनना चाहती हैं Navya Naveli Nanda? ये बात सुनकर ऐसा था जया बच्चन का रिएक्शन, Video Viral!

Navy Nanda Jaya Bachchan

Navy Nanda Jaya Bachchan Viral Video- नव्या नवेली नंदा कितनी सुंदर हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। अक्सर वो किसी ना किसी वजह से खबरों का हिस्सा बनती रहती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट सामने आया था जो कि अब वायरल हो रहा है।

इस पॉडकास्ट में नव्या के साथ जया बच्चन और उनकी मां श्वेता बच्चन नजर आ रही हैं। नव्या का कहना है कि वो लोग ऐसा कहते हैं कि उनको एक्ट्रेस बनना चाहिए। इस बात को सुनकर जया बच्चन ने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी इसपर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या एक्ट्रेस बनना चाहती हैं नव्या?

इस पॉडकास्ट में नव्या ने जया और श्वेता से कहा, ''लोग हमेशा कहते हैं कि आपको एक्ट्रेस बनना चाहिए।'' तो जया बच्चन कहती हैं कि, ''तुम खुद का तारीफ कर रही हो।'' नव्या कहती हैं, ''नहीं मैं खुद की तारीफ नहीं कर रही मैं बस ये कह रही हूं कि लोग अक्सर कहते हैं कि आपको एक्ट्रेस बनना चाहिए।''

जया कहता हैं, ''अगर आप अपने आपको कॉंप्लीमेंट करना चाहती हैं तो खुलकर करिए।'' ये वीडियो वायरल है और इसमें श्वेता को हंसते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि नव्या नंदा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं और उनको लोग काफी पसंद करते हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो पर लोगों के भी ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''वाह क्या बात है।'' किसी का कहना है कि, ''नव्या अच्छी लगती है इनको एक्ट्रेस बनना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''जया बच्चन नहीं बनने देगी।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि बच्चन परिवार की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

Read more about: jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X