VIDEO - नव्या नवेली का 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' डांस..आते ही हो गया Viral
नव्या नवेली नंदा का दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने पर डांस का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।
नव्या नवेली नंदा की एक तस्वीर भी आ जाए तो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो जाती है। वो अक्सर कोई ना कोई वजह से खबरों में रहती हैं। एक बार फिर वो अपने डांस वीडियो को लेकर खबरों में हैं। जी हां अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में वो रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दिवानी का गाना दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर डांस करते नजर आ रही हैं। उनका बिल्कुल बेफिक्रे अंदाज में डांस करने का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। और ये बहुत ही तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है।
नव्या नवेली की बिकिनी में तस्वीरें भी कई बार सोशल मीडिया में वायरल हो चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर डेब्यू की खबरें भी अक्सर आते रहती हैं लेकिन वो बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी या नहीं इसके बारे में फिलहाल बच्चन परिवार ने कुछ भी नहीं कहा है।
फिलहाल नव्या पढ़ाई कर रही हैं और उनकी उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर ऐसा लगता है फिलहाल हो तो दिलचस्पी नही है। वो अपनी स्टूडेंट लाइफ को इंज्वॉय कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications