..................... नव्या नवेली नंदा का नया फोटोशूट, तस्वीरें देख सबने कही एक ही बात | Amitabh Bachchan's grand daughter Navya Naveli Nanda pictures from stunning photoshoot - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का नया फोटोशूट देखकर सबने एक ही बात कही

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में एक शानदार फोटोशूट करवाया है। नव्या ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की जिसके बाद उनकी सहेलियां और बाकी के सितारे उन पर कमेंट्स कर नव्या की तारीफ कर रहे हैं। नव्या की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर और खुशी कपूर ने इन तस्वीरों पर दिलों की बौछार कर दी।

इस फोटोशूट के फोटोग्राफर हैं श्रद्धा कपूर के तथाकथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा। नव्या की तस्वीरों पर सुहाना खान, मनीष मल्होत्रा, महीप कपूर, शिखर पहारिया, सोनाली बेंद्रे, शाहीन भट्ट सहित कई सितारों ने कमेंट किया। इन तस्वीरों में नव्या ने अपने घर की झलक भी फैन्स को दिखाई है।

amitabh-bachchan-s-grand-daughter-navya-naveli-nanda-drops-pictures-from-stunning-photoshoot

गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा ने 2020 में Fordham University से अपनी पढ़ाई पूरी की है। 24 साल की नव्या, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही समसामायिक मुद्दों पर अपनी राय देती दिखाई दे जाती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैन्स भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। नव्या को इंस्टाग्राम पर 383 हज़ार लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम के फैन क्लब्स भी हैं।

मां श्वेता बच्चन ने की तारीफ

मां श्वेता बच्चन ने की तारीफ

नव्या के इस फोटोशूट पर उनकी मां श्वेता बच्चन ने भी उनकी तारीफ की। वहीं नव्या के फोटोग्राफर, रोहन श्रेष्ठा ने भी श्वेता बच्चन के साथ सहमति जताई। अथिया शेट्टी ने इन तस्वीरों को उनकी फेवरिट सीरीज़ बताया तो वहीं महीप कपूर ने भी नव्या की तस्वीरों पर प्यार बरसाया।

बिज़नेस वूमन नव्या

बिज़नेस वूमन नव्या

गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा पिछले साल ग्रैजुएट हुई हैं और ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने अपना बिज़नेस शुरू कर दिया। नव्या और उनकी तीन दोस्तों ने मिलकर एक हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म की शुरूआत की है जो महिलाओं की सामान्य समस्याओं पर बात कर उन्हें दूर करने और महिलाओं को अपने प्रोडक्ट्स के साथ स्वास्थ्य के लिए जागरूक बनाएगा।

शेयर करती रहती हैं तस्वीरें

शेयर करती रहती हैं तस्वीरें

गौरतलब है नव्या अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वो खबरों में तब आईं जब उन्होंने उत्तराखंड सीएम के बयान के खिलाफ फटी जींस पहनकर उसका विरोध किया। नव्या का साथ उनकी नानी जया बच्चन ने भी दिया और ये मुद्दा संसद तक उठाया। गौरतलब है कि उत्तराखंड सीएम का कहना था कि जो महिलाएं फटी जींस पहनती हैं उनमें संस्कार नहीं होते हैं।

अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें

अक्सर शेयर करती हैं तस्वीरें

नव्या नवेली अपनी मां के साथ, अपने नाना अमिताभ बच्चन के घर पर रहती हैं। नव्या हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी कर विदेश से लौटी हैं और अब अपने काम पर पूरी तरह फोकस कर रही हैं। अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन अक्सर ही नव्या के साथ तस्वीरें शेयर करते दिख जाते हैं।

फोटोग्राफी की शौकीन नव्या

फोटोग्राफी की शौकीन नव्या

नव्या को तस्वीरें खींचने का काफी शौक है। कम से कम उनका इंस्टाग्राम अकाउंट इस बात की गवाही देता है। ये तस्वीर, नव्या ने हाल ही में अपने घर की छत से शेयर की। मुंबई का मौसम, घर के सामने समुंदर की लहरें और एक अच्छा कैमरा। भई इससे ज़्यादा किसी को क्या चाहिए एक अच्छी तस्वीर के लिए।

फिल्मों में आने की अफवाहें

फिल्मों में आने की अफवाहें

नव्या नवेली नंदा के फिल्मों में आने की अफवाहें अक्सर उड़ती रहती है। कभी उनका नाम करण जौहर की फिल्म के लिए सुनाई देता है तो कभी आर्यन खान के साथ उनके डेब्यू की खबरें सुनाई दे जाती हैं। करण जौहर जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की कास्टिंग कर रहे थे तब भी नव्या का नाम कई बार सामने आया।

मां बेटी का हंसी मज़ाक

मां बेटी का हंसी मज़ाक

नव्या के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर उनकी और श्वेता बच्चन की नोकझोंक चलती रहती है। नव्या ने इस पोस्ट के साथ अपनी फेवरिट आईसक्रीम के बारे में बताया। वहीं श्वेता ने उनसे कमेंट कर पूछा कि क्या आईसक्रीम तुम्हारे माथे पर गिर गई थी और तुम ज़मीन पर गिर गई?

पहली वायरल तस्वीर

पहली वायरल तस्वीर

नव्या नवेली नंदा पर पहली बार मीडिया की ज़्यादा अटेंशन तब गई जब वो अमिताभ बच्चन के पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण करने पर पूरे परिवार के साथ उनका हौसला बढ़ाती नज़र आईं। इन तस्वीरों में नव्या बेहद खूबसूरत नज़र आईं और तब से ही उनकी बॉलीवुड एंट्री के कयास लगने लगे थे।

एक्टिंग से रहना है दूर

एक्टिंग से रहना है दूर

वहीं नव्या की मां श्वेता बच्चन कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि नव्या एक्टिंग नहीं करेगी क्योंकि उनकी दिलचस्पी बिल्कुल भी फिल्मी दुनिया में नहीं है। हालांकि लोग ज़रूर, नव्या को परदे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। पहले श्वेता नव्या की तस्वीरें कवर होने पर काफी गुस्सा हो जाती थीं। उनका कहना था कि मेरे बच्चे सेलिब्रिटी नहीं है जो हर वक्त उनकी तस्वीरें खींच ली जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X