जया श्वेता के बाद अब नव्या नवेली ने भी काटा ऐश्वर्या राय बच्चन का पत्ता, मामी को लेकर ये क्या बोल गई

Navya Naveli Nanda Aishwarya Rai Bachchan

Navya Naveli Nanda On Aishwarya Rai BAchchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भर ही फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन आज के वक्त में वह काफी सुर्खियों में रहती है। अपने लुक्स के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी वह काफी लाइमलाइट में बनी रहती है। लेकिन अपने पॉडकास्ट के चलते भी वह लोगों के बीच छा जाती हैं।

नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट 'व्हाट द हेल' नव्या के दूसरे सीजन को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आई थी। उनके इस पॉडकास्ट में उनकी मां श्वेता और नानी जया बच्चन भी ऊंची थी। एक एपिसोड के दौरान उन्होंने अपने भाई अगस्त्य नंदा को भी शो पर बुलाया था। जब अगस्त्य शो पर दिखे तो फैन्स ने डिमांड की कि अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या को भी बुलाया जाए।

लेकिन अब नव्या ने खुद ही जूम टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान बता दिया है कि अब वह ऐश्वर्या को शो पर क्यों नहीं बुलाने वाली है। जब नव्या से सवाल किया गया कि उनके नाना अमिताभ और मामी ऐश्वर्या उनके पॉडकास्ट में आएंगे? जिस पर नव्या ने जवाब दिया कि "नहीं मुझे नहीं लगता और अगर व्हाट द हेल नव्या के तीसरा सीजन सीजन आता है तो मैं नए लोगों को यानी कि परिवार से बाहर लोगों को बुलाऊंगी।"

इतना ही नहीं नव्या नवेली नंदा ने इस इंटरव्यू में आगे यह भी कहा कि अगर दूसरी इंडस्ट्री से लोग मेरे पॉडकास्ट पर आते हैं तो काफी ज्यादा मजा आने वाला है। इस शो के दौरान उन लोगों का जो नजरिया सामने निकल कर आएगा उससे मुझे, मां और नानी को भी काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।

नव्या नवेली नंदा के इस बयान से अब हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। कुछ लोग तो कमेंट करते हो भी नजर आ रहे हैं और एक ने लिखा कि वह सच में उसको बुलाना नहीं चाहती और जवाब ने काफी कुछ कह दिया है। एक अन्य लिखता है कि कुछ तो गड़बड़ है दया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X