Revealed..जानिए कौन है नव्या नवेली के साथ नजर आने वाला मिस्ट्री मैन
हाल में नव्या नवेली नंदा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं थी और अब पता चल गया है कि वो कौन है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली अक्सर कहीं न कहीं स्पॉट कर ली जाती हैं। कभी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तो कभी मूवी देखने के बाद आते हुए।कुछ दिनों पहले भी नव्या नवेली की एक अनजाने शख्स के साथ तस्वीर वायरल हो रही थी।
इस तस्वीर में उनके दोस्त मीडिया से बचने के लिए टीशर्ट से अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे थे। सबको यही लगा कि शायद वो सेलिब्रिटी फैमिली के नहीं हैं इसलिए वो मीडिया के सामने असहज हैं और अपना चेहरा छिपा रहे हैं। लेकिन असल सच्चाई कुछ और है।

दरअसल ये शख्स कोई और नहीं बल्कि एक्टर जावेद जाफरी के बेटे हैं। जावेद जाफरी के बेटे मिजान और नव्या नवेली काफी सालों से अच्छे दोस्त हैं। फिलहाल नव्या नवेली अपनी छुट्टियों में मुंबई आई हुई हैं इसलिए परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं।
नव्या और मिजान दोस्त हैं और इसे किसी तरह के लिंकअप से जोड़कर लिखा जाना गलत होगा। जावेद जाफरी के बेट मिजान काफी समय से बॉलीवुड में डेब्यू करना चाह रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही हमें उनके डेब्यू से जुड़ी जानकारी मिले।


Click it and Unblock the Notifications