..................... Navya Naveli Nanda Reveals Unique Birthday Gift from Grandmother Not What You would Expect - Hindi Filmibeat

बच्चन परिवार की लाडली Navya Naveli का खुलासा, बचपन में मिला ऐसा बर्थडे गिफ्ट, जिसने जवानी में किया मालामाल!

Navya Naveli Nanda

Navya Naveli Nanda Birthday Gift: बच्चन परिवार बॉलीवुड का एक ऐसा परिवार है जो हमेशा खबरों में रहता है। इनकी छोटी से छोटी चीज खबरों में आ जाती है। हर कोई इनके लाइफस्टाइल के बारे में जानना चाहता है, तो आज हम आपके उनकी एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी।

नव्या का वीडियो वायरल

वैसे तो किसी का बर्थडे होता है तो लोग महंगे से महंगा गिफ्ट देते हैं लेकिन अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और अगस्त्या को बर्थडे गिफ्ट में क्या मिलात था। नव्या का एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है और उसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनकी दादी की तरफ से उन्हें बर्थडे गिफ्ट के रूप में क्या मिलता था।

नव्या को क्या मिलता था गिफ्ट में

हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नव्या ने बताया कि उनके बर्थडे पर उनकी प्यारी दादी क्या गिफ्ट दिया करती थीं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नव्या कहती दिख रही हैं कि मुझे और अगस्त्या को दादी लाइफ इंश्योरेंस गिफ्ट किया करती थीं और हम मजाक उड़ाते थे कि देखो हमें गिफ्ट में क्या मिला- 'लाइफ इंश्योरेंस'। क्योंकि मुझे उसका मतलब नहीं था। तब मेरी दादी ने कहा था कि जब तुम 21 साल की हो जाओगी तो तुम मुझे थैंक्यू बोलोगी इसके लिए। मैं कहूंगी हां... वो बहुत अच्छा गिफ्ट थे क्योंकि अब वो मैच्योर हो गए हैं।

क्या करती हैं नव्या

नव्या नवेली की बात करें तो नव्या एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने "Project Naveli" नाम से एक प्लेटफॉर्म शुरू किया है, जिसका मकसद महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। नव्या अपने पिता निखिल नंदा के फैमिली बिजनेस "एस्कॉर्ट्स ग्रुप" से जुड़ी हुई हैं, जो एक जानी-मानी इंजीनियरिंग कंपनी है। वह अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक बिजनेस लीडर बनने की राह पर हैं।

नव्या का एक फेमस पॉडकास्ट है जिसका नाम है "What the Hell Navya"। इसमें वे अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ मजेदार और गहरी बातचीत करती हैं। इसमें महिलाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा होती है - जैसे करियर, समाज, पर्सनल चॉइसेज आदि। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने काम, सोच और सामाजिक मुद्दों को लेकर अक्सर पोस्ट शेयर करती हैं। लाखों लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

Read more about: navya naveli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X