..................... 'आजकल के बच्चे बहुत..' ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या को लेकर ये क्या बोल गईं नव्या नवेली नंदा? Navya Naveli Nanda praises Aishwarya Rai Bachchan's daughter Aaradhya, says she is intelligent - Hindi Filmibeat

'आजकल के बच्चे बहुत..' ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या को लेकर ये क्या बोल गईं नव्या नवेली नंदा?

navya naveli nanda aaradhya bachchan

नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट के बाद काफी मशहूर हो गई हैं और इस वक्त उनका एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होने ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन को लेकर दिया है। गौरतलब है कि नव्या नंदा किसी सेलेब्रिटी से कम नही हैं।

उन्होने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन इसके बाद भी उनकी फैन फॉलोविंग कमाल की है। लोगों को उनको देखना काफी पसंद है। इस दौरान नव्या एक इंटरव्यू में थीं।

जहां पर उन्होने आराध्या को लेकर अपनी बात रही है। इंटरव्यू के दौरान नव्या नवेली नंदा से पूछा गया था कि क्या वो आराध्या बच्चन को कोई एडवाइस देना चाहेंगी? इसके बाद नव्या ने काफी शानदार तरीके से जवाब दिया था।

आराध्या पर बोलीं नव्या

श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने आराध्या को सलाह देने की बात पर कहा, 'वो पहले से ही काफी समझदार है और उसको किसी तरह की एडवाइज की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि मैं इस उम्र में भी इतनी समझदार नहीं हूं। लेकिन आजकल के बच्चों में यह ट्रेंड है कि वह सभी चीजों के बारे जानकारी रखते हैं और समझदारी के मामले में काफी आगे हैं।

आराध्या की तारीफ की

नव्या ने इस दौरान आराध्या की तारीफों के पुल बांधे। उन्होने कहा, ''छोटी सी उम्र में ही वो हमसे ज्यादा अवेयर, वाइज, इंफॉर्म्ड और इंटेलिजेंट है। जो समय आ रहा है वो महिलाओं का होगा, इसके बाद महिलाए बड़ा बदलाव दुनिया में लाएंगी। बस यही बात मैं आराध्या में भी देखती हूं, मैं उन्हें क्या एडवाइज और इंस्पिरेशन दूंगी, बल्कि मैं उनसे इंस्पिरेशन लेती हूं। मैं अपनी जिंदगी में देखूंगी और मुझे लगता है कि वो लाइफ में काफी कुछ बड़ा करेगी।'' आराध्या को लेकर नव्या का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक आराध्या या ऐश्वर्या राय बच्चन का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X