..................... Navya Naveli Nanda club party with orry awatramani viral users question amitabh bachchan jaya prathistha parampara anusashan - Hindi Filmibeat

ऑरी के साथ क्लब में ये क्या करने लगी नव्या, यूजर्स ने बिग बी और जया को याद दिलाए प्रतिष्ठा परंपरा और अनुशासन

Orry Awatramani, Navya Naveli Nanda, Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan, Shweta Bachchan,

Navya Naveli Nanda Orry Photos: हीरोइनो, स्टार डॉटर्स से लेकर अंबानी की बहूओं तक की बाहों हार ऑरी अवात्रामणि इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। हर दिन ऑरी की पार्टी करते ऐसी ऐसी तस्वीरें सामने आती है जिससे हर किसी की नजरें उनके पोज और हरकतों पर ही थम जाती हैं। हालांकि इस बार अमिताभ बच्चन की नातिन के सात ऑरी की पुरानी पार्टी की ऐसी ऐसी तस्वीरें वायरल हो गई कि लोगों को अपनी आंखों पर ही भरोसा नहीं हो रहा है।

दरअसल, नव्या की छवि काफी डिसेंट है जो ग्लैमर से परे बेगद शालीन अंदाज में अपना करियर एक जेंटलवुमन के तौर पर सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में नव्या के इस अवतार पर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा हैं और कमेंट सेक्शन इसी तरह की चर्चा से पटा दिखाई दे रहा है। नव्या अपने भाई अगस्त्य नंदा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के विपरीत वह फिल्म इंडस्ट्री में शामिल नहीं हुईं बल्कि नव्या एक एंटरप्रन्योर व पॉडकास्टर बनकर अपनी राह खुद बना रही हैं।

बता दें कि नव्या नवेली नंदा का जन्म 6 दिसंबर 1997 को श्वेता बच्चन और निखिल नंदा के घर हुआ था। हाल ही में, नव्या की अपने दोस्त ओरहान अवात्रामणि के साथ एक पुरानी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है और नेटिजंस इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हाल ही में, एक 'रेडिट' यूजर ने डिस्कशन प्लेटफार्म पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की दो पुरानी तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में स्टार किड का उनके दोस्त ओरहान अवात्रामाणि के साथ एक कैंडिड मोमेंट कैद किया गया था। इसके अलावा, नव्या को फैशन गोल्स देते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक व्हाइट शर्ट और बोल्ड मेकअप के साथ एक शिमरी कोर्सेट टॉप पहना था। दूसरी ओर, ओरी ने ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट पहनी हुई थी।

अगली तस्वीर में नव्या अपने सेंसुअस पोज के साथ फुल जेन-जेड वाइब्स दे रही हैं। उन्हें कैमरे के सामने ओरहान के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है और निस्संदेह, दोनों ने पार्टी में बहुत अच्छा समय बिताया था। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में ओरहान और नव्या अपने-अपने आउटफिट में बेहद अच्छे लग रहे थे।

जैसे ही नव्या की ओरहान के साथ पुरानी तस्वीरें सामने आईं, नेटिजंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बाढ़ लाना शुरू कर दिया। जहां कुछ ने तस्वीरों में नव्या के हाव-भाव पर कटाक्ष किया, वहीं अन्य ने चर्चा की कि क्या उस समय उन्हें कानूनी तौर पर किसी क्लब में एंट्री करने की अनुमति थी। तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए 'Reddit' यूजर्स में से एक ने फिल्म 'मोहब्बतें' से अमिताभ बच्चन के डायलॉग को याद किया और लिखा, "परंपरा प्रतिष्ठा और अनुशासन बस।" एक अन्य ने कमेंट किया, "नव्या? दोनों बहुत खुश लग रहे हैं। इस सोशल मीडिया संचालित दुनिया में एक रिच टीन बनना मुश्किल है, क्योंकि आपके सारे गलत काम पब्लिक हैं।"

एक अन्य कमेंट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "बात यह है कि क्या वे क्लब में एंट्री करने के लिए कानूनी उम्र के भी थे? यह अन्य नेपो किड्स पर भी लागू होता है, क्योंकि कई क्लबों में उनकी कई तस्वीरें हैं..." एक ने लिखा "मुझे याद है कि उन्होंने 2010 की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर बिकनी पार्टी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह शराब पी रही थीं और धूम्रपान कर रही थीं। जब वह खुद को फिर से लॉन्च करना चाहती थीं, तभी उन्होंने इसे स्किप कर दिया और पॉडकास्टर बन गईं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X