..................... Navya Naveli Nanda cleared entrance exam of IIM, Amitabh Bachchan's Grandaughter Photos Ahmedabad - Hindi Filmibeat

Navya Naveli Nanda ने क्लियर की IIM का इंट्रेंस एग्जाम, घर से दो साल दूर रहकर पूरा करेंगी सपना!

navya naveli nanda

Navya Naveli Nanda IIM- नव्या नवेली नंदा की एक तस्वीर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है जो कि सीधे अहमदाबाद में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में से है। बता दें कि दो वर्षों तक वहां बीपीजीपी एमबीए की पढ़ाई करेंगी।

गौरतलब है कि नव्या नवेली नंदा कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की नातिन हैं और श्वेता बच्चन की बेटी हैं। अक्सर वो बच्चन परिवार के साथ हर जगह नजर आती हैं। इन तस्वीरों को खुद नव्या ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है और इसके साथ खुशी भी जाहिर की है।

उन्होने इसके अलावा भी कुछ तस्वीरें और पोस्ट की हैं और लिखा, "सपने सच होते हैं!!!!!! अगले 2 वर्षों के लिए घर...सर्वोत्तम लोगों और संकाय के साथ! 2026 की बीपीजीपी एमबीए कक्षा।" उन्होंने जो पहली तस्वीर साझा की, उसमें वह काले रंग का सूट पहने हुए हैं और आईआईएम साइन के पास खड़ी हैं।

इसके अलावा परिसर से भी तस्वीरें आईं हैं और वो वहां बने अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। नव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर केक काटते हुए एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने CAT/IAT प्रवेश परीक्षा में सफल होने के लिए कोचिंग देने के लिए अपने शिक्षक प्रसाद को धन्यवाद दिया।

एक्टिंग में है रुचि

नव्या नवेली नंदा कुछ समय पहले अपने पॉकास्ट को लेकर खबरों का हिस्सा थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन दिखीं थीँ। हालांकि देखने वाली बात होगी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो एक्टिंग में हाथ आजमाती हैं या नहीं। नव्या नंदा वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और उनको 1 मिलियन से ज्यादा लोग सिर्फ इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

Read more about: navya naveli nanda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X