नव्या नवेली नंदा ने तोड़ा फैंस का दिल, एक्टिंग में नहीं दिलचस्पी, करेंगी ये काम?

Navya Naveli Nanda on Acting: श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा जब से पॉडकास्ट को लेकर मशहूर हुई हैं वो काफी चर्चा में रहती हैं। एक ओर कई स्टारकिड्स डेब्यू कर रहे हैं तो वहीं नव्या को लेकर भी चर्चा थी कि वो फिल्मों में एंट्री मारेंगी।
एक बार पॉडकास्ट में नव्या ने इशारों इशारों में कहा था कि उनको फिल्मों में काफी इंट्रेस्ट है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है कि अमिताभ बच्चन की नातिन, नव्या नवेली नंदा ने सभी फैंस के दिलों को चकना चूर कर दिया है।
खबरें हैं कि नव्या नवेली नंदा फिल्मों में काम नहीं करेंगी और उनको स्टार बनने में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं है। इसका खुलासा उन्होने खुद किया है।
क्या प्रोफेशन चुनेंगी नव्या नवेली नंदा?
रिपोर्ट्स हैं कि नव्या नवंली नंदा किसी तरह से फिल्मों में नहीं दिखेंगी। वो अपने परिवार के कृषि-संबंधी बिजनेस को लेकर गंभीर हैं और अपने पिता के बिजनेस को ही आगे बढ़ाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस दौरान नव्या मोजो स्टोरी से बात कर रहीं थीं और उनका कहना था कि उनको फ़िल्में पसंद हैं और वे बॉलीवुड का सम्मान करती हैं, लेकिन एक्टिंग को लेकर किसी तरह से सीरियस नहीं है।
नव्या ने खुले शब्दों में कहा, "नहीं, कभी नहीं। मुझसे हमेशा यह पूछा जाता है... और मुझे नहीं पता क्यों। मुझे लगता है कि मुझे हमेशा इस तरह पाला गया कि मेरे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया कि अगर तुममें 100% जुनून या आत्मविश्वास नहीं है, या वह काम है जो तुम सचमुच करना चाहती हो, तो उसे मत करो। यह ऐसा काम नहीं था जो मैं कभी करना चाहती थी। मुझे हमेशा ट्रैक्टर, मेरे पिताजी के काम में रुचि है। वो जब वापस आते हैं तो उनको काम के बारे में बात करना मुझे अच्छा लगता है।
नव्या नवंली नंदा ने पूरी तरह से अपने इंट्रेस्ट को साफ कर दिया है। इससे इतना तय है कि नव्या अभिनय नहीं करेंगी। इस खबर के सामने आने के बाद लोग कह रहे हैं कि नव्या ने अच्छा फैसला किया है। नव्या की उम्र की सुहाना, आर्यन और अगस्त्य तक फिल्मों में एंट्री मार चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











