ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक के बीच बच्चन परिवार की लाडली का टूटा दिल, बॉयफ्रेंड से किया ब्रेक अप

Siddhant Chaturvedi Navya Naveli Nanda Break Up: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के बारे में ऐसी खबरें थीं कि वे दोनों डेट कर रहे हैं। रूमर्ड कपल को कई बार पार्टीज, वेकेशन और मूवी डेट्स पर भी साथ देखा गया है, जिसकी वजह से उनके अफेयर की अफवाहों को और हवा मिली थी। हालांकि, अब एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धांत और नव्या ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।
'बॉलीवुड हंगामा' की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धांत और नव्या ने कुछ सालों तक सीक्रेटली डेटिंग के बाद अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया, लेकिन वे दोनों अच्छे रिश्ते में हैं और ब्रेकअप के बाद भी दोस्त बने रहेंगे। इसके बाद, नव्या को अपने फरबेबी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा, जिससे ऐसा लग रहा था कि वह अपने ब्रेकअप से उबरने के लिए खुद को बिजी रखने की कोशिश कर रही थीं।
बता दें कि दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आई थीं, जब उनकी ऋषिकेश वेकेशन की झलकियां सामने आई थीं। दरअसल, नव्या और सिद्धांत ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से खुद की अलग-अलग तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उन दोनों की तस्वीरों में नजर आ रही बालकनी एक ही लग रही थी, जिसके बाद उनके साथ में छुट्टियां बिताने का अनुमान लगाया था। इसके बाद, उनके गोवा ट्रिप से वापस आने के बाद एयरपोर्ट पर एक के बाद एक स्पॉट होना, नव्या की मां की बर्थडे पार्टी में सिद्धांत का शामिल होना और पार्टीज में एक साथ दिखना, इससे उनके डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली थी। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को कबूल या इससे इनकार नहीं किया था।
जून 2023 में नव्या और सिद्धांत को एक मल्टीप्लेक्स के बाहर देखा गया था, जिससे अंदाजा लगया गया कि वे मूवी डेट पर गए थे। उस समय कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ घूमते हुए दिखाई दिए थे। जहां नव्या कैजुअल ड्रेस में नजर आ रही थीं, वहीं सिद्धांत ने भी कंफर्टेबल लुक चुना था। इसके अलावा, उन्होंने ब्लैक फेस मास्क से अपना फेस कवर कर रखा था।


Click it and Unblock the Notifications