23 की उम्र में बेहद खूबसूरत अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली, जन्मदिन पर अनदेखी तस्वीरें आयी सामने
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली 23 साल की हो गई है। कोरोना वायरस के कारण नव्या नवेली को जन्मदिन की बधाई उनके परिवार के लोग सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं। आपको बता दें कि नव्या इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं। अपनी तस्वीरों और पोस्ट के कारण वह कई बार खबरों का हिस्सा बन चुकी हैं।
नव्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने उनकी ये प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। अभिषेक ने इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ लिखा था हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल फेवरेट।

वहीं श्वेता बच्चन के बेटे और नव्या नवेली के भाई अगस्त्या ने भी एक खूबसूरत तस्वीर के जरिए बहन के लिए खास मैसेज लिखा है। अगस्त्या ने रेड हार्ट इमोजी के साथ नव्या को जन्मदिन की बधाई दी है। जहां नव्या ग्रे रंग के टॅाप पहने हुए नजर आ रही हैं। उनके बगल में अगस्त्या ने सफेद शर्ट के साथ ब्लू रंग की जिपर पहनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
