..................... 'फैमिली के बाहर के लोगों को..' ऐश्वर्या राय को अपने पॉडकास्ट में बुलाने को लेकर क्या बोल गईं नव्या नंदा? Navya Naveli Nanda avoided the question of calling Aishwarya Rai Bachchan in her podcast - Hindi Filmibeat

'फैमिली के बाहर के लोगों को..' ऐश्वर्या राय को अपने पॉडकास्ट में बुलाने को लेकर क्या बोल गईं नव्या नंदा?

navya naveli nanda aishwarya rai bachchan

बच्चन परिवार की इस वक्त बात होती है तो लोग काफी गौर से सुनते हैं। इसका कारण है कुछ समय अच्छी खबरें इस परिवार और ऐश्वर्या राय बच्चन की तरफ से नहीं आ रही हैं। इस बीच जया बच्चन की नातिन और श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है।

गौरतलब है कि वो एक पॉडकास्ट चलाती हैं जिसमें श्वेता बच्चन नंदा और जया बच्चन भाग ले चुकी हैं। लेकिन इस बीच जब ऐश्वर्या राय को लेकर नव्या से सवाल किया तो वो इसको अवॉइड करती दिखी और कुछ कहा जो कि आपको जानना चाहिए। इस दौरान नव्या एक इंटरव्यू दे रही थीं और लगातार बेबाकी से उनको जवाब देते हुए देखा जा सकता है।

क्यो बोलीं नव्या नवेली नंदा?

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट का नाम, व्हाट द हेल है और इसका दूसरा सीजन फरवरी में आया था। जूम के साथ बातचीत में नव्या से पूछा गया था कि, उनके दादा अमिताभ बच्चन, मामू अभिषेक बच्चन या मामी ऐश्वर्या राय बच्चन शो में उनके साथ शामिल होंगे? इस पर नव्या ने कहा, "उम्मीद है, हमारे पास सीज़न 3 होगा और मैं चाहूंगी कि परिवार के बाहर भी मेहमान आएं।" इसके बाद नव्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या बोली लोग

एक ने लिखा, ''उसने अपने पॉडकास्ट पर ऐश को लाने के विषय को टाल दिया!!'' एक ने लिखा, ''वो सच में उसको नहीं लाना चाहती, जवाब ने काफी कुछ कह दिया।'' एक ने लिखा, ''कुछ तो गड़बड़ है दया।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि नव्या या ऐश्वर्या किसी की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X