Navya Naveli Nanda- अमिताभ बच्चन की नातिन ने बजाया ढोल, होली पर दोस्तों के साथ किया हुड़दंग!

होली की धू्म है और इसके हुड़दंग के बीच कई ऐसे सितारों की वीडियोज भी सामने आ रहे हैं जो कि तेजी से वायरल हो जाते हैँ। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। किसी स्टार का तो नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो काफी चर्चा में है और इस वीडियो में नव्या ढोल बजाती हुई नजर आ रहीं हैं। अक्सर देखा जाता है कि नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और इस दौरान भी कुछ ऐसा उन्होने किया है कि फैंस पसंद कर रहे हैं।
नव्या ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, "हैप्पी होली, 60 लोग। 30 देश। 1 भाषा - LOVE @raisinaofficial।" इसके साथ इस वीडियो की बात करें तो नव्या एक अलग अंदाज में दिखीं और गुलाबी रंग का लंबा कुर्ता पहने ढोल बजाते हुए वो नजर आ रही हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम रील पर खेलने के लिए अपने नाना की 2003 की फिल्म बागबान से होरी खेले रघुवीरा गीत को चुना़। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
नव्या नवेली नंदा काफी खुश नजर आ रहीं हैं और दोस्तों के साथ उनका ये धमाल चर्चा में है। उनके इस वीडियो पर उनकी मां श्वेता बच्चन समेत कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं।
हालांकि नव्या ने किसी को रिप्लाई नहीं दिया है लेकिन इतना तय है कि नव्या का ऐसा अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।


Click it and Unblock the Notifications











