'मामी' ऐश्वर्या को इग्नोर कर आलिया की तारीफ करती दिखीं Navya, लोग बोले- 'बच्चन परिवार का क्लेश कंफर्म है'

Navya Nanda Ignored Aishwarya Rai Bachchan- अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों में नहीं हैं लेकिन उनको लेकर चर्चा होती रहती है। इस वक्त नव्या को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल हाल ही में पेरिस फैशन वीक (Paris Fashion Week) से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं और इसके बाद नव्या ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सभी जानते हैं कि पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंची थीं और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपना डेब्यू किया था।
ऐसे में दोनों के लुक्स और रैंप वॉक सामने आए हैं। लेकिन नव्या नवेली नंदा ने ऐश्वर्या राय बच्चन यानि अपनी 'मामी' को इग्नोर करते हुए सिर्फ आलिया भट्ट की तारीफ की है। दरअसल नव्या ने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के लुक्स की तारीफ की थी।
इसके बाद से लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं और कहना है कि घर के भीतक वाकई में क्लेश चल रहा है। आलिया ने पेरिस फैशन वीक अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। हालांकि नव्या ने किसी तरह के कोई शब्द उनके इस लुक पर नहीं लिखे थे बल्कि स्टार्स वाला इमोजी भेजा था। लेकिन उन्होने ऐश्वर्या राय को लेकर रिएक्शन नहीं दिया है।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, ''नव्या अपनी मां की तरह बिल्कुल कलेशी हैं।'' एक ने लिखा, ''उसने ऐसा जानबूझकर किया, वह जानती थी कि इससे उसका ध्यान आकर्षित होगा। चालू चटनी नव्या जैसा कि किसी ने ठीक ही कहा है।'' एक ने लिखा, ''लानत है। पढ़ें, इतने दिनों बाद किसी ने चालू चटनी का उपयोग किया। नॉस्टेल्जिया अधिकतम।'' एक ने लिखा, ''वाकई में क्लेश चल रहा है घर में।'' एक ने लिखा, ''नव्या को अब वह अटेंशन मिल गया जिसकी उसे उम्मीद थी।'' लोग इस तरह से नव्या को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
तलाक की खबरें
कुछ समय से लगातार अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक (Divorce) की खबरें आ रही हैँ। लोग इसलिए भी हैरान होते हैं क्योंकि ऐश-अभिषेक अब एक साथ नहीं नजर आते हैं।
Navya Comments on Alia's #WorthIt post. Rift in family is so evident now.
byu/Senior-Explorer11 inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications











