पहले श्वेता बच्चन ने डांटा फिर जया बच्चन ने.. टॉक शो के दौरान नव्या नवेली नंदा को दो बार पड़ी डांट!

Navya Shweta and Jaya

Navya, Shweta and Jaya Talk Show- बच्चन परिवार को लेकर मशहूर है कि ये लोग काफी स्ट्रिक्ट होकर चलते हैं। श्वेता बच्चन, जया बच्चन और नव्या नंदा का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तीनो एक पॉडकास्ट में नजर आ रही हैं।

इस दौरान थोड़ी ही देर में नव्या को पहले मां श्वेता से और बाद में नानी जया से डांट पड़ गई। इस दौरान सभी मिलकर एंजाइटी को लेकर बात कर रहे थे। नव्या ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि हम स्ट्रेस्ड हैं तो जया ने कहा कि, आपको नहीं लगता है लेकिन आप हैं।

जया ने कहा, ''एंजाइटी अटैक हमने बचपन में कभी सुना ही नहीं था, बचपन में क्या मिड लाइफ में भी कभी नहीं सुना था। ये कहां से आता है, ये आता है कि लड़की कैसे दिख रही है, मेकअप कैसे दिख रहा है, नेल्स कैसे दिख रहे हैं। एंजाइटी इसी से आता है, टू मच इंफॉर्मेशन।'' श्वेता ने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता है..।

तभी नव्या कुछ बोलती हैं तो श्वेता बीच में डाटते हुए कहती हैं, ''एक्सक्यूज में मैं बोल रही हूं।'' नव्या ने कहा, ''सबलोग अपनी सफलता को लेकर बात करते हैं, कोई फेल्योर के बारे में बात नहीं करता है।'' जया बच्चन अब नव्या पर भड़कतीं हैं और कहती हैं, ''धीरे धीरे बात करो इतनी जल्दी जल्दी कोई समझ नहीं पाएगा।'' श्वेता से कहती हैं कि आप ज्यादा बोल रही हैं, तो श्वेता कहती हैं हम नहीं आप लोग ज्यादा बोल रही हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसी बातें?

जैसे ही ये पॉडकास्ट वायरल हुआ लोग इसका मजाक बना रहे हैं। लोग इसको टॉक शो नहीं कह रहे हैं बल्कि टॉक वॉर कह रहे हैं। इसके अलावा भी लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुझे ऐश्वर्या और उनकी बेटी के लिए दुख है।'' एक ने लिखा, ''जया मैडम सच कह रही हैं।'' एक ने लिखा, ''ये पूरा परिवार हाय टॉक्सिक है कोई एक दूसरे की इज्जत नहीं करता सब एक दूसरे को गिराते रहते हैं।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X