दुनिया के सामने अपनी मां की तारीफ कर रही थी नव्या, खुद की बेइज्जती करवाते हुए श्वेता बच्चन ने कही ये बात

Navya Naveli Nanda Shweta Bachchan viral interview: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लाडली बेटी श्वेता बच्चन के दो बच्चे हैं- नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा। अगस्त्य ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर कर ली है और उनका बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है। वहीं, नव्या ने एक अलग रास्ता अपनाया है लेकिन वो भी ग्लैमर इंडस्ट्री से ज्यादा अछूती नहीं हैं। हाल ही में नव्या का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसका कारण श्वेता बच्चन का रिएक्शन है।
नव्या की बात पर श्वेता का अजीब रिएक्शन
नव्या नवेली नंदा जो अपनी नानी और मां के साथ अनोखे पॉडकास्ट करने के लिए जानी जाती हैं। उनका एक पुराना वीडियो दोबारा से सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। दरअसल, एक इंटरव्यू में नव्या कहती हैं कि वो अपनी नानी और अपनी मां के साथ एक बहुत खूबसूरत रिलेशनशिप शेयर करती हैं। उनकी मां उनकी दोस्त की तरह हैं। ये सुनते ही श्वेता नंदा बोल पड़ती हैं कि वो नव्या की दोस्त नहीं हैं और वो उनकी मां है और वो उनकी मां ही बनना पसंद करेंगी। अपनी मां का ये रिएक्शन देखकर नव्या भी चौंक जाती हैं।
लोगों ने श्वेता बच्चन को किया ट्रोल
एक बार फिर नव्या और श्वेता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई श्वेता बच्चन को ट्रोल करता नजर आ रहा है। कई लोगों ने तो श्वेता बच्चन का कंपैरिजन जया बच्चन से कर दिया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'जया बच्चन 2.0 लोडिंग', दूसरे यूजर ने लिखा- 'इतनी कम उम्र में नव्या ने कितनी समझदारी से काम लिया', तीसरे यूजर ने लिखा- 'श्वेता को हर किसी से जलन होती है चाहे वो खुद की बेटी हो या फिर भाभी'।
क्या करती हैं नव्या
नव्या नवेली नंदा, बॉलीवुड के मशहूर बच्चन परिवार की नातिन हैं। वह श्वेता बच्चन नंदा और बिज़नेसमैन निखिल नंदा की बेटी हैं। भले ही उनका परिवार फिल्मों से जुड़ा है, लेकिन नव्या ने एक्टिंग में करियर बनाने की जगह अपना अलग रास्ता चुना है।
नव्या आज की युवा पीढ़ी में एक सफल बिजनेसवुमन, सोशल एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्ट होस्ट के रूप में पहचानी जाती हैं। वह Aara Health नाम की एक हेल्थकेयर स्टार्टअप की को-फाउंडर हैं, जिसका मकसद है वुमेन हेल्थ, मेंटल हेल्थ और बॉडी अवेयरनेस से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाना। यह प्लेटफॉर्म खासकर यंग लड़कियों और महिलाओं के लिए सेफ स्पेस बनाने पर काम करता है।
इसके अलावा, नव्या अपने पिता की बड़ी कंपनी Escort Group से भी जुड़ी हुई हैं। वह कंपनी की नई पीढ़ी की टीम का हिस्सा हैं और बिजनेस को मॉडर्न तरीके से आगे ले जाने पर फोकस करती हैं।
नव्या का एक और लोकप्रिय काम है उनका पॉडकास्ट शो 'What The Hell Navya'। इस शो में वह अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ रिश्ते, सोसायटी, करियर और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। यह शो काफी पसंद किया जाता है।
नव्या Project Naveli नाम की अपनी सोशल पहल भी चलाती हैं, जो महिलाओं को शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के मौके देने पर काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications











