'साड़ी तो बांध लेतीं..' नव्या नंदा के बोल्ड लुक के सामने फीकी पड़ीं सारी एक्ट्रेस? लेकिन इसलिए हो गईं ट्रोल!

Navya Naveli Nanda Bold Look- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी से लगातार सितारों के वीडियोज सामने आ रहे हैं। लेकिन इस वक्त अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के वीडियो ने सामने आकर सबको हिला डाला है।
जी हां, पूरे संगीत सेरेमनी में वो सबसे ज्यादा किलर लुक के साथ पहुंची थीँ। आज से पहले शायद ही आपने नव्या को इस तरह के आउटफिट में कहीं देखा होगा। नव्या ने इस रात के लिए सुंदर लेकिन बोल्ड लहंगा चोली चुना।
उनके पहनावे में स्लीवलेस ब्रालेट-स्टाइल वाली चोली और एक अनोखा लहंगा स्कर्ट शामिल था, जिसका दुपट्टा नव्या ने एक हाथ में पकड़ रखा था। उन्होंने अपने लुक को हीरे और पन्ना से जड़ा हुआ नेकपीस और लाल पत्थर जड़े बैग के साथ उन्होने पूरा किया।
हालांकि इस पार्टी में अनन्या पांडे, दिशा पाटनी और मौनी रॉय जैसी अदाकारा भी पहुंची थी लेकिन आज नव्या के सामने कोई नहीं टिक रहा है।
क्या बोले लोग
नव्या नवेली नंदा का ये वीडियो सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह बेहतर कर सकती है..लगता है मुश्किल।'' एक ने लिखा, ''ब्लाउज पेटीकोट पहन के साडी हाथ में लेकर घूम रही हैं बेचारी।'' एक ने लिखा, ''ड्रेस ऐसा पहनो के पोछा भी लग जाए साथ साथ....।'' एक का कहना था, ''लेकिन वो काफी बोल्ड लग रही है।'' एक ने लिखा, ''बहन साड़ी तो बांद लेती।'' एक ने लिखा, ''पेटी कोट के ऊपर सारी बंधना भूल गई है।'' एक ने लिखा, ''सेक्सी लग रही हैन नव्या।''
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है और इस वक्त उनके घर में हर रोज कोई ना कोई फंक्शन हो रहा है। फिलहाल आप देखिए नव्या नवेली नंदा का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications