प्रयोगों का समय है नवरात्र : मलाइका

मलाइका ने कहा, "इन दिनों आप प्रयोग कर सकते हैं आप सामान्य चीजें नहीं खरीदते हैं। फिर चाहे यह टैटू हो, नेल आर्ट हो या बालों को संवारना हो। वे सभी प्रयोग पसंद करती हैं।"
मलाइका ने बताया कि जब वह किशोरी थीं तो डांडिया खेलने के लिए जाने देने के लिए मां से खूब बखेड़ा करती थीं।
उन्होंने कहा, "मुझे याद है जब मैं छोटी थी तो डांडिया खेलने जाने देने के लिए विनती करती थी और रोया करती थी। मेरी मां बेहद कड़क हुआ करती थीं। वह ना कहा करतीं। मुझे सिर्फ इतना याद है कि हम खूब संवरते और डांडिया खेला करते थे।"
फिल्म श्रृंखला 'दबंग' का निर्माण कर चुकीं मलाइका की अपनी अगली फिल्म के निर्माण की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications