दलेर मेहंदी की बेटी ने दिया बच्चे को जन्म पापा बना ये स्टार, पैदा होते ही अस्पताल से दिखा दिया बेटी का चेहरे

Navraj Hans Daughter Face

Navraj Hans Daughter Face: हंसराज हंस के बेटे और जाने-माने पंजाबी सिंगर नवराज हंस का घर कई सालों बाद खुशियों से खिल उठा है। सालों लंबे इंतजार के बाद नवराज हंस के घर किलकारियां गूंजी हैं। ऐसे में नए नवेले पापा बने नवराज हंस ने सुपरएक्साइटेड हैं और उन्होंने अस्पताल से ही नवजात बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी है।

जी हां 63 साल के हंसराज दादा बन गए हैं। उनके घर पोती का जन्म हुआ है। दरअसल, हंसराज हंस के बेटे और जाने-माने पंजाबी सिंगर नवराज हंस पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अजीत कौर मेहंदी ने बेटी को जन्म दिया है।

शादी के 12 साल बाद कपल एक बच्ची के पेरेंट्स बने हैं जिससे घर में खुशियों का माहौल है। सिंगर नवराज ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये फैंस संग ये गुडन्यूज शेयर की। नवराज ने अपने बच्चे की पहली झलक भी अपने फैंस को दिखाई। फोटो में सिंगर अपनी बेटी को गोद में लिए प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर पिता बनने की खुशी साफ झलक रही है।

नवराज हंस ने प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं पापा बन गया। मेरी प्यारी बेटी परिवार में तुम्हारा स्वागत है।' बता दें कि नवराज की गिनती पंजाब के जाने-माने गायकों में होती है। उनकी पत्नी अजीत कौर मेहंदी की बात करें तो वह फेमस सिंगर दिलेर मेहंदी की बेटी हैं।

Read more about: navraj hans bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X