मिस इंडिया ना बनतीं तो जर्नलिस्ट होतीं नवनीत कौर

Navneet Kaur Dhillon
जी हां मिस इंडिया का टाइटल जीतने वाली पटियाला की नवनीत कौर अगर मिस इंडिया का टाइटल ना जीततीं तो वो भविष्य में एक पत्रकार यानी जर्नलिस्ट होतीं। ये बात खुद मिस इंडिया नवनीत कौर ने मिस पटियाला का खिताब जीतने के दौरान कही थी। नवनीत कौर एक आर्मी ऑफीसर की बेटी हैं और उनका कहना है कि जब वो मात्र 2 साल की थीं तभी से हर कोई कहता था कि वो विश्व सुंदरी बनेंगी। नवनीत कौर के पिता हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटी बड़ी होकर मिस वर्ल्ड बने। इसलिेए उनके लिेए नवनीत का मिस इंडिया बनना कोई बडी़ बात नहीं है। नवनीत कौर ने कहा कि वो घुड़सवारी, फोटोग्राफी और स्विमिंग की बहुत शौकीन हैं।

नवनीत कौर ने अपनी पढ़ाई अंबाला कैंट में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की है और उसके बाद नवनीत ने पंजाब यू्निवर्सिटी में मीडिया कोर्स ज्वाइन किया। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नवनीत कौर ने फोटोग्राफी, स्विमिंग और हॉर्स राइडिंग में भी अपनी रुचि बनाए रखी। नवनीत ने मॉडलिंग भी की। हाल ही में मुंबई में हुए मिस इंडिया प्रतियोगिता में नवनीत कौर ने सभी कंटस्टेंट को हराकर खुद को मिस इंडिया 2013 का दावेदार घोषित किया। इससे पहले जब नवनीत कौर ने मिस पटियाला का खिताब जीता था तब नवनीत ने मीडिया से कहा था कि वो अगर मिस इंडिया नहीं बनतीं तो वो एक जर्नलिस्ट होतीं। नवनीत कौर को फिल्मों में एंक्टिंग का भी बहुत शौक है। नवनीत ने कहा कि वो मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में भी आना चाहेंगी लेकिन अभी उनकी सबसे पहली मंजिल है मिस वर्ल्ड का ताज।

नवनीत कौर से जब पूछा गया कि वो किस तरह की फिल्में करेंगी तो नवनीत कौर ने कहा कि फिल्म की कहानी पर निर्भर करेगा कि वो फिल्म करेंगी या नहीं। जैसे उन्हें विद्या बालन की कहानी और द डर्टी पिक्चर बेहद पसंद है। लेकिन अगर उन्हें दोनों में से किसी एक को चुनना पड़े तो वो दि डर्टी पिक्चर चुनेगी क्योंकि इस फिल्म में कई सारे शेड्स हैं। फिल्म में विद्या का किरदार बहुत ही हटकर है और बहुत ही स्ट्रॉंग है। नवनीत ने कहा कि अब वो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाएंगी। और उन्हे पूरा यकीन है कि वो ये ताज जीतकर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X