फिल्मों में इंटीमेंट सीन नहीं करूंगी: नवनीत कौर
मुंबई। अभी हाल ही में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नवनीत कौर का कहना है कि वह फिल्मों में काम करना चाहती है। उन्होने बताया कि फिल्मों का शौक उन्हें हमेशा से ही रहा है लेकिन अभी वह मिस वर्ल्ड खिताब की तैयारी कर रही हैं। नवनीत ने अक्षय कुमार और रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की।
फिल्मों में बोल्ड दृश्यों के बारे में उनका कहना है कि वह एक अभिनेत्री के तौर पर खुद को साबित करना चाहती हैं। इसलिए वह इंटीमेट सीन नहीं करेंगी। उन्होने बताया कि विद्या बालन उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से हैं। जिनकी 'कहानी' और 'डर्टी पिक्चर' नवनीत को पसंद हैं।
उन्होने फिल्मों की कहानी पर जोर दिया कि मैं फिल्मों में काम तो करना चाहती हूं पर उन्ही में काम करूंगी जिनकी कहानी मुझे पसंद होगी, लेकिन अभी मेरे लिये सबसे ज्यादा जरूरी मिस वर्ल्ड का ताज है और उसी पर मैं पूरा फोकस कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications
