कैंसर से पीड़ित हैं Navjot Singh Sidhu की पत्नी, पति के नाम लिखे इमोशनल नोट में किया खुलासा

Navjot Singh Sidhu wife suffering from Cancer: कांग्रेस नेता और कई टीवी शो के जज रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं। नवजोत कौर ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है और जेल में बंद पति के नाम एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है। नवजोत कौर ने लिखा है कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
नवजोत कौर ने लिखा है कि, उनके पति उस अपराध के लिए जेल में बंद हैं, जो उन्होंने किया ही नहीं है। वो हर दिन अपने पति का इंतजार कर रही हैं जो शायद उनसे अधिक पीड़ित हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उस अपराध में शामिल सभी लोगों को क्षमा किया जाना चाहिए। हर दिन आपका इंतजार करना शायद ज्यादा तकलीफ देता है।
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'मैं बार-बार आपको न्याय नहीं पाते देख रही हूं। सत्य शक्तिशाली जरूर है लेकिन, यह बार-बार आपकी परीक्षा लेता है। मुझे माफ कर दीजिए मैं आपका और अधिक इंतजार नहीं कर सकती हूं क्योंकि मुझे स्टेज 2 इनवेसिव कैंसर है। आज सर्जरी के लिए जा रही हूं। किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि यही भगवान की मर्जी है..फरफेक्ट।'
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि, वो अपने पति की बेगुनाही का सबूत देने के बाद चरित्र प्रमाणपत्र के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह से चरित्र प्रमाणपत्र की मांग की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि एक अप्रैल तक बाहर आने की उम्मीद है।
बता दें नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में पटियाला के सेंट्रल जेल में एक साल की सजा काट रहे हैं। इस घटना में एक शख्स की मौत भी हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











