हार्ट अटैक से बड़े भाई की हुई मौत, 4 घंटे तक बेखबर रही एक्ट्रेस, सेट पर इस रुल से बंधी थी हसीना

Nausheen Ali Sardar Brother Death

Nausheen Ali Sardar Brother Death: कई बार फिल्म और टीवी के सेट से सितारों के लुक्स के वीडियो लीक हो जाया करते हैं। इसीलिए अब सेट पर नो फोन पॉलिसी का नियम लगा दिया गया। हालांकि इस पॉलिसी के चलते फिल्मों और शोज के कंटेंट तो लीक नहीं हुई लेकिन वहां पर काम करने वाले स्टार्स से लेकर क्रू मेंबर्स की जिंदगी काफी ज्यादा मुश्किल हो गई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सेट पर नो फोन पॉलिसी की वजह से मशहूर अभिनेत्री नौशीन अली सरदार तकरीबन 4 घंटे तक अपने भाई की मौत से बेखबर रही। इस समय उन्हें टीवी शो वसुधा में देखा जा रहा है और 16 सितंबर से इसको शुरू किया गया। इसी दिन एक्ट्रेस ने अपने बड़े भाई को हमेशा के लिए खो दिया।

48 की उम्र में एक्ट्रेस नौशीन अली सरदार के बड़े भाई को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। हालांकि आपको बता दें कि यह खबर एक्ट्रेस को 4 घंटे बाद मिली थी। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो नौशीन अली सरदार अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थी और तब उनके भाई की मौत हो गई थी। जब उनका काम पूरा हुआ तो इस बारे में उन्हें खबर मिली।

शो के यूनिट मेंबर ने यह भी बताया कि अचानक से भाई की मौत की खबर सुनते ही नौशीन अली सरदार बुरी तरीके से टूट गई थी। जैसे ही उनको इस बात की खबर लगी तो वह तुरंत घर दौड़ कर चली गई थी। वह अपने भाई की मौत के सदमे से अभी तक निकल नहीं पा रही है और फिर भी वह अपनी मां और भाभी का ध्यान रख रही है।

दावा तो यह भी किया जा रहा है कि इतना बड़ा सदमा लगने के बाद भी नौशीन अली सरदार भाई की मौत के अगले दिन ही शूटिंग सेट पर आ गई थी। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि इस समय वसुधा शो में उन्हें चंद्रिका सिंह चौहान की किरदार में देखा जा रहा है। इससे पहले वह शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के बरसातें में नजर आई थी।

More from Filmibeat

Read more about: nausheen ali sardar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X