गोवा फिल्म महोत्सव में रितुपर्णो की 'नौका डूबी'
गोवा में आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में बांग्ला फिल्मकार ऋतुपर्णो घोष की फिल्म 'नौका डूबी' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। फिल्म में सेन बहनों रिया और राइमा ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इस 41वें महोत्सव का आयोजन 22 नवंबर से दो दिसम्बर तक होगा। 'इंडियन प्रीमियर' खण्ड में 24 नवंबर को 'नौका डूबी' का प्रदर्शन होगा।
सुभाष घई के निर्माण में बनी 'नौका डूबी' नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म चार प्रेमियों की कहानी हैं। इसमें बांग्ला अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी और जिशू सेनगुप्ता ने भी अभिनय किया है। बांग्ला के साथ हिंदी में भी इसका निर्माण हुआ है।
महोत्सव में चुनिंदा दर्शकों के सामने इसके प्रदर्शन के दौरान फिल्म के कलाकार, निर्माता, निर्देशक व निर्माण से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। यह प्रदर्शन टैगोर की 150वीं वर्षगांठ का आयोजन भी होगा। 'नौका डूबी' जनवरी 2011 के अंतिम दिनों में बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।
More from Filmibeat
आईएफएफआई गोवा नौका डूबी फिल्म समारोह रितुपर्णो घोष film festival goa iffi nauka dubi rituparno ghosh


Click it and Unblock the Notifications












