Irfan Sunil Dance- क्रिकेटर्स तक पहुंचा नाटू नाटू का क्रेज, इरफान पठान संग जमकर नाचे सुनील गावस्कर

ऑस्कर मिलने के बाद आरआरआर के गाने गाने नाटू नाटू का क्रेज अलग लेवल पर पहुंच गया है और हर इंसान इस गाने पर डांस करने की कोशिश कर रहा है। अगर आपसे ये कहा जाए कि इस गाने का क्रेज अब क्रिकेटर्स तक भी पहुंच गया है तो इसमें आपको चौंकने की कोई बात नही है। जी हां, इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर नजर आ रहे हैं।
दोनों सितारे नाटू नाटू पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और पीछे एक वीडियो भी चल रहा है जिसमें रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। बता दें कि ये वीडियो उस दिन का जब IPL 2023 की शुरुआत हुई थी लेकिन आज ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
इरफान पठान तो अक्सर रील्स बनाते रहते हैं लेकिन इस वीडियो में सुनील गावस्कर को देखना वाकई में एक अलग अनुभव है। आईपीएल की शुरुआत वाले दिन की बात करें तो उस दिन कई परफॉर्मेस हुईं थीं और उनमें से एक अरिजीत सिंह भी थे और उन्होने फैंस का दिल जीता था।
इसके अलावा साउथ की स्टार एक्ट्रेसेस तम्मन्ना भाटिया व रश्मिका मंदाना ने लगातार गानों पर डांस परफॉरमेंस करते हुए स्टेज पर आग ही लगा दी। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार्स को लाइव देख खुशी से झूमते हुए नज़र आए।
सुनील गावस्कर और इरफान पठान का ये वीडियो उसी दौरान का है लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसको काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि इसपर आरआरआर के किसी एक्टर या निर्देशक एसएस राजामौली का रिएक्शन नहीं आया है। इसके पहले भी कई ऐसे सितारे हैं जो कि इस गाने पर रील्स बना चुके हैं और काफी चर्चा में रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











