Natu Natu के लिए 'पठान' ने भी फैलाई बाहें, Shahrukh Khan ने ऑस्कर जीतने पर ऐसे किया रिएक्ट!

सच बात है कि जब भी कुछ देश के लिए अच्छा होता है तो सभी लोग एक कतार में खड़े होकर इसको दिल से मुबारकबाद देते हैं। आज भारत ने कई कारनामे ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स में करके दिखाए हैं और इसकी चर्चा हर जगह हो रही है। 'आरआरआर' के गाने नाटू नाटू और फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता और इसको लेकर सुबह से ही लोग बधाइयां दे रहे हैं।
अब इस लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम भी सामने आया है और उन्होने आरआरआर की टीम को एक बड़ा हग भेजा है। बता दें कि एक अवॉर्ड कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित गुनीत मोंगा की फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के पास आया और इसको 'सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र लघु फिल्म' का पुरस्कार मिला।
जबिक 'आरआरआर' के लिए 'नाटू नाटू' ने 'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत' का अवॉर्ड जीता। अब इसको लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान ने खुशी जाहिर की है और लिखा है,
"द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए @guneetm और @EarthSpectrum को बड़ा हग। और @mmkeeravaani #ChandraBose जी @ssrajamouli @AlwaysRamCharan @ tarak9999 हम सभी को दिखाने के लिए धन्यवाद, इसे करने का तरीका। दोनों ऑस्कर वास्तव में प्रेरणादायक हैं !!"
शाहरुख खान के इस ट्वीट लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि शाहरुख खान ने अच्छा काम किया है। पठान के ब्लॉकबस्टर होने के बाद खबरों का हिस्सा बनें शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया अपने पोस्ट से छाए रहते हैं। वर्कफ्रंट पर वो अपनी फिल्म जवान को लेकर खबरों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











