कहानी के साथ विद्या बालन की धमाकेदार वापसी, देखिए शानदार नटखट पोस्टर
विद्या बालन की पहली शॉर्ट फिल्म नटखट का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। वहीं पोस्टर पर उनका लुक देख फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा दिलचस्प है पोस्टर के साथ फिल्म की टैगलाईन।
Recommended Video
फिल्म की टैगलाईन है - एक कहानी सुनोगे? विद्या बालन के साथ एक बच्चा भी पोस्टर में दिखाई दे रहा है।

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है शान व्यास ने और प्रोड्यूस किया है विद्या बालन और रॉनी स्क्रूवाला ने। ये फिल्म एक ऐसी मां की कहानी है जो अपने बच्चे शुरू से ही औरतों की इज़्जत करना और महिला पुरूषों को समान रूप से देखना सिखाती है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए विद्या बालन ने कहा कि इसकी कहानी मुझे बहुत प्रभावित की। फिल्म ने धीरे धीरे एक मां अपने बेटे को कहानियों के ज़रिए समाज की कुरीतियों के बारे में समझाएगी।
इसी के साथ ये Parenting के अलग नियम और तरीकों पर भी बात करेगी। हम सब एक पुरूष प्रधान सोच का हिस्सा हैं और ये फिल्म उसी सोच को तोड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications












