'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर किया कब्जा, आलिया भट्ट ने लहराया अपना परचम

National Films Awards 2023

National Films Awards 2023: साल 2022 में संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई और ऊपर से आलिया के परफॉर्मेंस ने फैंस को फिल्म का दीवाना बना दिया। अब इस फिल्म ने एक और कीर्तिमान रच दिया है , जिसे जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' की धूम

फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने महामारी के बाद के युग में रिकॉर्ड बनाकर बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार किया था और अब इस फिल्म ने देश के अहम पुरस्कार भी अपने नाम कर लिए हैं। जी हां, फिल्म ने पांच श्रेणियों, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग, सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले और सर्वश्रेष्ठ डायलॉग में पुरस्कार जीतकर 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में अपना पैर जमा लिया है।

अपने नाम किए ये अवॉर्ड

संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 पर कब्जा कर लिया है। फिल्म ने पांच प्रमुख श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग का पुरस्कार संजय लीला भंसाली ने जीता। इसके अलावा आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले (संजय लीला भंसाली और उत्कर्षिनी वशिष्ठ) के लिए एक पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ डायलॉग्स (उत्कर्षिनी वशिष्ठ और प्रकाश कपाड़िया) के लिए एक पुरस्कार भी जीता।

खूब की थी कमाई

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी ने भारत और दुनिया भर में बड़ी हिट बनने के लिए कई चुनौतियों को पार किया। आलिया भट्ट की शानदार एक्टिंग ने इस फिल्म में जान ही डाल दी थी। फिल्म की कमाई की बात करें तो भारत में ₹153.69 करोड़ और दुनिया भर में ₹209.77 करोड़ की जबरदस्त कमाई की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X