..................... National film awards winner gets this much whooping amount of prize money and these things from the president of india - Hindi Filmibeat

National Award जीतने वाले की खुल जाती है किस्मत, जानिए खिताब के साथ क्या-क्या मिलता है

69th national film awards

National Award Winning Price: नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को रिवीस करने के लिए इंडस्ट्री से सुपरस्टार्स पहुंच चुके हैं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड की विनर्स लिस्ट में शामिल होना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर कलाकार का सपना होता है। इस साल कई सितारों का ये ख्वाब पूरा हुआ। 24 अगस्त 2023 को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर लिस्ट की अनाउंसमेंट की गई, जिसमें कई बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे शामिल हैं।

मंगलवार यानी 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में आयोजित 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में विजेताओं को क्या-क्या मिलता है और उनकी प्राइज मनी कितनी होती है, आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को दो कैटेगरी में रखा जाता है। इसके हिसाब से उन्हें प्राइज मनी और खिताब दिया जाता है। ये दो कैटेगरी हैं- पहला स्वर्ण कमल और दूसरा रजत कमल। स्वर्ण कमल विजेता को ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, जबकि रजत कमल विजेता को कम। जानिए, किसको कितनी कैश प्राइज मनी मिलती है।

स्वर्ण कमल विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी
बेस्ट फीचर फिल्म- 2.5 लाख रुपये
इंदिरा गांधी अवॉर्ड- 1 लाख 25 हजार रुपये
बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म- 1.5 लाख रुपये
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- 10 लाख रुपये
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित विजेता को प्राइज मनी के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र और शॉल भी दिया जाता है। इस बार ये सम्मान दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को मिला है।

रजत कमल विजेता को मिलने वाली प्राइज मनी
नरगिस दत्त अवॉर्ड- 1.5 लाख रुपये
सामाजिक मुद्दों पर बनी बेस्ट फिल्म- 1.5 लाख रुपये
बेस्ट असमिया फिल्म- 1.5 लाख रुपये
बेस्ट फिल्म- 1 लाख रुपये
बेस्ट एक्टर- 50 हजार रुपये
बेस्ट एक्ट्रेस- 50 हजार रुपय
गैर फीचर फिल्म- 50 हजार से 75 हजार रुपये
कौन देता है नेशनल फिल्म अवॉर्ड?
नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को देश के राष्ट्रपति सम्मानित करते हैं। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इसका आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से किया जाता है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 की विनर लिस्ट
बेस्ट फीचर- फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
बेस्ट सपोर्टिंग- एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग- एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी- आर आर आर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी - सरदार उधम सिंह
बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X