National Film Awards: तीसरी बार नेशनल अवार्ड जीतते पर अजय देवगन ने जताई खुशी, कहा- 'सम्मानित महसूस कर रहा हूं'

national-film-awards-ajay-devgn-on-receiving-the-best-actor-and-best-popular-film-for-tanhaji

68वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह [National Film Awards] में अजय देवगन को तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। अभिनेता ने इस जीत पर खुशी जताई और एक बयान जारी किया है।

अजय देवगन ने कहा, "मैं तन्हाजी-द अनसंग वॉरियर के लिए दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं, एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म के निर्माता के रूप में और एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में। मैं सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की जीत भी साझा करता हूं, जिनका सिनेमा मुझे पसंद है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।"

अभिनेता ने आगे कहा, "सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में यह मेरी तीसरी जीत है। हर बार ऐसा होने पर मैं खुद को उत्साहित और विनम्र महसूस करता हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक बड़े जनसांख्यिकीय (demographic) से आता है और यह भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करता है.. सांस्कृतिक और भाषा बाधाओं को गले लगाता है। और, इसमें inclusive दर्शक हैं।"

अजय देवगन ने कहा, "तन्हाजी मेरी सौवीं फिल्म थी। और इसने दिलों में जगह बनाई क्योंकि यह वीरता, दोस्ती, परिवार और राष्ट्रीय उत्साह की बात करता है। मैं निर्देशक ओम राउत और पूरी तकनीकी टीम को धन्यवाद देता हूं। मेरे सह-कलाकारों, सैफ अली खान और काजोल को बहुत धन्यवाद, जो फिल्म में पिच-परफेक्ट थे।"

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले कलाकारों में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और ममूटी के बाद अजय देवगन शामिल हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। अजय देवगन को इन तीन फिल्मों के लिए मिला है सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार- जख्म (1998) द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) तान्हाजी: द अनसंग वारियर (2020)..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X