..................... National Film Awards 2024 Neena Gupta made sure to cross check that she really won her second - Hindi Filmibeat

Neena Gupta को मिला दूसरा नेशनल अवॉर्ड, यकीन नहीं कर पाई एक्ट्रेस, परेशान होकर बार-बार किया ये काम

Neena Gupta

Neena Gupta On National Awards: आज 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। यह हर भाषा के सिनेमा के लिए एक एक्साटमेंट वाला पल रहा है। ऋषभ शेट्टी, अरिजीत सिंह, एआर रहमान, नित्या मेनन और अन्य जैसे कई टैलेंटेड सेलेब्रिटीज ने अवॉर्ड जीता है। गुलमोहर और कंतारा जैसी फिल्में भी विनर लिस्ट में शामिल हैं। इन्हीं सितारों से एक नीना गुप्ता ने भी इस साल अपना दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है।

आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने अपनी फिल्म 'ऊंचाई' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। यह 2022 की फिल्म है, जिसका डायरेक्शन सूरज बड़जात्या ने किया है और इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, ​​अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा भी हैं। यह 2022 की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

नेशनल अवॉर्ड के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने बताया- "मेरे मैनेजर ने मुझे फोन किया और उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया। मैंने उनसे दोबारा कन्फर्म करने को कहा, क्योंकि जब तक वे इसको कन्फर्म नहीं कर देते, मैं खुश नहीं होना चाहती। मुझे बहुत हैरानी हुई। फिर उन्होंने दोबारा कन्फर्म किया और मैं बहुत खुश हुई। फिर मैंने अपने दोस्तों और परिवार वालों को इसके बारे में बताया।"

एक्ट्रेस ने कहा, "लोग कह रहे हैं कि मैं इसकी हकदार हूं। मुझे भी लगता है कि मैं इसकी हकदार हूं। मैं हमेशा यही कहती हूं कि अवॉर्ड कभी मिलता है, कभी नहीं मिलता। आप काम किए जाओ तो फल कभी न कभी मिलेगा।"

यह दूसरी बार है जब नीना गुप्ता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। इससे पहले गुप्ता को 1994 में आई फिल्म 'वो छोकरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। ठीक 20 साल बाद अभिनेत्री को यह सम्मान मिला है।

Read more about: neena gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X