नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का हुआ एक्सीडेंट, बोलीं- दुर्घटना के बाद से मैं बहुत...

Rashmika Mandanna

National crush Rashmika Mandanna met with an accident: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन हाल ही में उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैन्स हैरान रह गए हैं। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ने यह जानकारी दी है कि उनकी एक्सीडेंट हो गया है। इसी वजह से वह पब्लिक एपीयरेंस से गायब हैं। रश्मिका ने यह जानकारी अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह पाउट बनाती नजर आ रही हैं। आंखों पर काले फ्रेम का चश्मा और नो मेकअप लुक में रश्मिका मंदाना बेहद ही सादगी भरे लुक में दिख रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही रश्मिका लिखती हैं- हेलो दोस्तों आप सब कैसे हैं ? मुझे पता है कि मुझे यहां आए या लोगों के बीच देखे हुए काफी समय हो गया है।

पिछले महीने में मैं बहुत एक्टिव नहीं दिखी। इसका कारण यह है कि मेरे साथ एक छोटी सी दुर्घटना हुई थी जिससे मैं अब धीरे-धीरे रिकवर हो रही हूं और फिलहाल मैं घर पर ही रह रही हूं, जैसा कि डॉक्टरों ने मुझे सलाह दी थी। मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं इसीलिए मैं आपको बता रही हूं कि मैं अब और भी ज्यादा एक्टिव होने वाली हूं।
इसके साथ ही रश्मिका ने फैन्स के लिए कहा कि वह हमेशा अपना ख्याल रखने को प्राथमिकता दें। क्योंकि जीवन अत्यंत नाजुक और छोटा है और हम नहीं जानते कि हमारे पास कल होगा या नहीं, इसलिए हर दिन खुशी से जिएं। हां एक बात और एक और अपडेट यह है कि मैं बहुत सारे लड्डू खा रहा हूं।

बता दें कि रश्मिका के इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- आप जल्दी से ठीक हो जाओ रश्मिका तो वहीं दूसरे ने कहा आप ऐसे ही चुलबुले अंदाज में अच्छी लगती हो। काम की बात करें तो रश्मिका पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X