अमिताभ बच्चन ने जीता नेशनल फिल्म एवार्ड

साल 2009 की सर्वेश्रेष्ठ फिल्म 'कुट्की श्रंक" ठहरायी गई जबकि आमिर खान की सुपरहिट फिल्म थ्री इडियट्स को बेस्ट पापुलर फिल्म का पुरस्कार मिला है। फिल्म वेल डन अब्बा को बेस्ट सोशल फिल्म वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म दिल्ली-6 को भी पुरस्कार मिला है।
अमिताभ बच्चन को तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है, इससे पहले अमिताभ को फिल्म 1991 में 'अग्निपथ" के लिए जबकि 2006 में फिल्म 'हम" के लिए यह पुरस्कार मिल चुका है। साल 2009 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ममूटी की 'कुट्की श्रंक" के साथ ही उनकी दो और फिल्में 'पाजासी राजा" और 'पेलेरी मिनिकम: उरू पेथिराथ्री कोलापाथाकेथिंटे कथा" का नामांकन हुआ था।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ मलयालम अभिनेता ममूटी और दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन इस दौ़ड में शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











