बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक
मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनकी मौत से सिनेमा जगत स्तब्ध है। सौमित्र चटर्जी बंगाली सिनेमा के बेहद प्रभावशाली कलाकार थे। उन्होंने सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्मों में काम किया था और उन्हें सत्यजीत रे का दायां हाथ कहा जाता था।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

सौमित्र चटर्जी ने जहां कुछ अंग्रेज़ी और इंडी फिल्मों में भी काम किया वहीं उन्होंने 1986 में निरूपमा नाम की एक हिंदी फिल्म में भी काम किया। 1986 में ही उन्होंने स्त्री का पात्र नाम की एक हिंदी फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म में रूपा गांगुली और उषा गांगुली मुख्य भूमिका में थे।
बॉलीवुड सितारों ने भी सौमित्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी -


Click it and Unblock the Notifications











