ENT Live Updates: सलमान खान की जिम में हुई हालत खराब, उत्तरा बावकर का 79 की उम्र में निधन

Entertainment Live Updates

Entertainment Live Updates: मनोरंजन गलियारे से पल पल कोई ना कोई अप्टेड सामने आता ही रहता है। ऐसे में नई सुबह के साथ फिल्मी गलिारा भी मनोरंजन की दिलचस्प खबरों और गॉस्पिस के पटा दिखाई दे रहा है। मनोरंजन की पल पल की खबरें सिर्फ एक ही क्लिक में पाने के लिए फॉलो करें फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

दिन की शुरुआत दुखद खबर से हुई है। मशहूर अभिनेत्री और रंगमंच कलाकार उत्तरा बावकर (79) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले एक साल से बीमार चल रहीं बावकर ने पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से अभिनय की शिक्षा ली थी।

Recommended Video

Uttara Baokar Passes Away; Jassi Jaissi Koi Nahin फेम Uttara का 79 साल की उम्र में निधन |FimiBeat

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित बावकर ने 'मुख्यमंत्री' में पद्मावती, 'मेना गुर्जरी' में मेना, शेक्सपियर के 'ओथेलो' में डेसडेमोना और नाटककार गिरीश कर्नाड के नाटक 'तुगलक' में मां की भूमिका निभाई थी। वह गोविंद निहलानी की फिल्म तमस में अपनी भूमिका के बाद सुर्खियों में आई थीं।

सलमान खान ने एक तस्वीर जिम से साझा की है और इसमें उन्होने बताया है कि उनकी हालत खराब हो गई है। एक्सरसाइज करते हुए अभिनेता काफी शानदार लग रहे हैं।

LIVE Feed
  • Apr 13, 2023 9:13 PM

    Khatron Ke Khiladi 13: शो में शमिल होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर चैनल ने किया ऑफिशियल ट्वीट, हर तरफ मची खलबली

    Khatron Ke Khiladi 13: टेलीविजन का पॉपुलर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी13 लगातार चर्चा में बना हुआ है, जाहिर है शो शुरु होने वाला है जो इसमें कौन कौन से सितारें नजर आएंगे इसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर अब चैनल ने ऑफिशियल ट्वीट किया है जिससे हर जगह खलबली मच गई है।

  • Apr 13, 2023 7:46 PM

    Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका की प्यारी तस्वीरों पर अंकिता गुप्ता भी हार बैठे अपना दिल, कह दी मन की बात

    Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम प्रियंका चहर चौधरी अपनी अंदाओं से हमेशा ही फैंस के दिलों पर राज करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इतनी खूबसूरत हैं कि एक्ट्रेस के खास दोस्त अंकित गुप्ता भी अपना दिल हार बैठे हैं।

  • Apr 13, 2023 5:59 PM

    इस हफ्ते ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है यह कुछ शानदार वेब सीरीज और फिल्में, देखिए लिस्ट

    OTT Releases: फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के लिए आने वाला यह वीकेंड काफी शानदार होगा क्योंकि ओटीटी पर 8 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, अलग अलग प्लेटफॉर्म पर आने वाली यह शानदार फिल्में और वेब सीरीज आपको मस्त मनोरंजन देने का वादा करती है। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट।

  • Apr 13, 2023 5:09 PM

    कई साल बाद सेट पर लौंटी रिया चक्रवर्ती, मेकअप रूम से वीडियो वायरल

    रिया चक्रवर्ती जो कि काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहीं हैं और कोर्ट के चक्कर मारे हैं। अब वो स्थिर हैं फिर से काम पर ध्यान दे रहीं हैं। इस वक्त उनको लेकर इसलिए चर्चा है क्योंकि वो रोडीज का हिस्सा बनने वाली हैं और एक वीडियो सामने आया है। जी हां, रिया चक्रवर्ती ने रोडीज़ के सेट से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह तीन साल के अंतराल के बाद कैमरे का सामना करने के लिए तैयार होती दिख रहीं हैं।

  • Apr 13, 2023 4:44 PM

    Jio Studios: नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को टक्कर देने आ गया है मुकेश अंबानी का जियो स्टूडियोज, मुकेश अंबानी दर्शकों को देगें शानदार ऑफर

    Jio Studios: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी यूहीं नहीं सबसे ज्यादा अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। मुकेश अंबानी हमेशा ही वक्त के साथ नए नए आइडिया लेकर आते हैं और लोगों के बीच एक अलग जगह बना लेते हैं। एक वक्त पर मुकेश अंबानी ने जियो सिम से देश को हिला कर रख दिया था और अब मुकेश अंबानी जियो स्टूडियोज से दर्शकों को खुश करने आ गए हैं। जियो स्टूडियोज नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को टक्कर देने के लिए आया है।

  • Apr 13, 2023 3:42 PM

    वरुण धवन के पिता डेविड धवन की एंजियोप्लास्टी, जानिए अब कैसी है सेहत

    फिल्ममेकर डेविड धवन पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। डायबिटीज के कारण पिछले 2 वर्षों से उनकी हालत ठीक नहीं थी। हालांकि, वह अब काफी बेहतर स्थिति में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्ममेकर को कथित तौर पर मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था। यह कुछ हफ्ते पहले हुआ था और अब इसकी सूचना दी गई है।

  • Apr 13, 2023 2:48 PM

    Anita Hassanandani: गोवा में जन्मदिन मनाने पहुंची एक्ट्रेस, शेयर मीडिया पर शेयर की बिकिनी फोटोज

    Anita Hassanandani: टीवी की जानी मानी बहू अनीता हसनंदानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हमेशा ही कुछ ना कुछ फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जब अनीता अपना जन्मदिन मनाने के लिए गोवा गई तो वहां से उन्होंने अपनी बिकनी फोटोज शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट पर आग लगा रही हैं।

  • Apr 13, 2023 1:58 PM

    Sheezan Khan: प्यार में पागल हुए एक्टर ने तुनिशा शर्मा की मौत को याद करते हुए लिखी कविता, फैंस को आया गुस्सा

    Sheezan Khan: टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइट केस के बारें में तो सबको पता ही है, इस केस में तुनिशा शर्मा के बॉयफ्रेंड शीजान खान का ही नाम सामने आया था, कुछ वक्त जेल में रहने के बाद शीजान खान बाहर आ गए थे। कई बार शीजान अपनी दोस्त तुनिशा को याद कर चुके हैं, हाल ही में एक बार फिर से शीजान ने तुनिशा के लिए सोशल मीडिया पर कविता लिखी है।

  • Apr 13, 2023 9:43 AM

    भेड़िया का सीक्वल 2025 में होगा रिलीज

    कल रात Jio Studios के कार्यक्रम में, मैडॉक फिल्म्स ने आगामी वर्षों में रिलीज़ होने वाली अपनी महत्वाकांक्षी फिल्मों की घोषणा की। इसमें वरुण धवन की भेड़िया का सीक्वल भी शामिल है। भेड़िया की कहानी स्त्री 2 से जुड़ी होगी। फिल्म 2025 में रिलीज होने वाली है।

  • Apr 13, 2023 9:38 AM

    श्रद्धा कपूर की स्त्री के सीक्लव का ऐलान, जानिए कब होगा रिलीज

    कल रात Jio Studios के कार्यक्रम में, दिनेश विजान ने श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी, स्त्री के सीक्वल की घोषणा की। स्त्री 2 31 अगस्त, 2024 को रिलीज़ होने वाली है। सीक्वल मूल रिलीज़ के छह साल बाद स्क्रीन पर आएगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी क्रमशः स्त्री, विक्की और रुद्र के रूप में नज़र आएंगे।

Read more about: entertainment live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X