मिशन रानीगंज के लिए, फिर साथ आई 'नेशनल अवार्ड' विनिंग जोड़ी- अक्षय कुमार और टीनू देसाई

Akshay Kumar's Mission Raniganj: अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' काफी चर्चा में बनी हुई है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म से 'नेशनल अवार्ड' विनिंग जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर टीनू देसाई और अक्षय कुमार के फिर से एक साथ वापस आ रहें हैं।
मिशन रानीगंज से पहले, अक्षय और टीनू देसाई फिल्म रूस्तम के साथ पहली बार जुड़े थे। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाया, बल्कि अक्षय कुमार ने फिल्म में अपने परफॉमेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था। खास बात है कि रुस्तम भी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी.. और मिशन रानीगंज भी।
एक और सच्ची घटना के साथ आ रहे हैं अक्षय कुमार- टीनू देसाई
वहीं, अब रुस्तम के बाद, यह जोड़ी 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के साथ एक और अद्भुत सिनेमा पेश करने के लिए एक साथ आ रहें है, जो वास्तविक जीवन के नायक सरदार जसवंत सिंह गिल की कहानी बताती है, उन्होंने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ग्रस्त कोयला खदान में फंसे हुए खनिकों को बचाया था।
जहां यह फिल्म इस साल के फिल्म कैलेंडर में अक्षय कुमार की आखिरी रिलीज है, वहीं यह अक्षय कुमार को चार साल बाद एक बार फिर सरदार के किरदार में वापस ला रही है। देखना दिलचस्प होगा कि OMG 2 के बाद, अक्षय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस हिट दे पाते हैं या नहीं..
वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित.. यह फिल्म उस कोयला खदान दुर्घटना को दिखाती है जिसने न केवल देश बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था। ये फिल्म 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications