17 पर खतरा! टूट गई एक और स्टार की शादी, 17 सालों बाद पत्नी से अलग होकर बेटी के लिए उठाया ये कदम

Rahul Deshpande Divorce: मशहूर सिंगर राहुल देशपांडे ने पत्नी के साथ तलाक का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने डायवोर्स का ऐलान किया है और उनका पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल देशपांडे के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस तलाक को लेकर काफी शॉकिंग कमेंट्स कर रहे हैं।
राहुल ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरी और नेहा की 17 साल की शादी अब खत्म हो गई है। हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया और सितंबर 2024 में कानूनी रूप से तलाक हो गया। ये फैसला सोच-समझकर और सौहार्दपूर्ण तरीके से लिया गया है। इस बदलाव को समझने और सही ढंग से साझा करने के लिए उन्होंने समय लिया। राहुल ने साफ किया कि उनकी बेटी रेणुका उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे नेहा के साथ मिलकर उसकी परवरिश करेंगे।' राहुल के पोस्ट से साफ है कि दोनों ने आपसी सहमती से तलाक लिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राहुल देशपांडे एक मशहूर भारतीय शास्त्रीय सिंगर और एक्टर हैं। फिल्म 'मी वसंतराव' में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई बड़े अवॉर्ड मिले थे। 10 अक्टूबर 1979 को पुणे में जन्मे राहुल महान सिंगर पंडित वसंतराव देशपांडे के पोते हैं।
वहीं राहुल शास्त्रीय संगीत, ठुमरी, गजल और भजन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' और 'संगीत सम्राट पर्व 2' जैसे टीवी शो में जज की भूमिका भी निभाई है।


Click it and Unblock the Notifications