सुशांत सिंह राजपूत को भारत सरकार देगी बड़ा सम्मान- अभिनेता के नाम पर शुरू होगा नेशनल अवॉर्ड?
साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन को 9 महीने गुजर चुके हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिल में उनकी यादें जस की तस हैं। 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित आवास में मृत पाए गए थे, जिसके बाद से लगातार इस केस पर सीबीआई जांच जारी है। हालांकि, अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर नेशनल अवॉर्ड की शुरुआत की जा सकती है। अभी के लिए कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन चर्चा काफी तेज है।

भारत सरकार एक ट्रिब्यूट के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक अवॉर्ड का नाम रखने पर विचार कर रही है।इस बाबत प्रपोजल भी बढ़ा दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा के एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के सूत्र से इस बारे में जानकारी सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications