खुदा की नेमत हैं नेशनल एवार्ड : अमिताभ बच्चन

उन्होंने कहा कि वह इस बात का श्रेय अपने बेटे व अभिनेता अभिषेक बच्चन को देते हैं क्योंकि यह उन्हीं का निर्णय था और उन्हीं के काम के कारण एबीसी इसका निर्माण कर सकी। बुधवार को 57वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अमिताभ को मिले इस पुरस्कार की घोषणा हुई। फिल्म में उन्होंने प्रोजेरिया पीड़ित एक 13 वर्षीय मरीज ऑरो की भूमिका निभाई है। आर. बाल्की के निर्देशन में बनी 'पा" को सर्वश्रेष्ठ मेकअप, सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का भी पुरस्कार मिला है। 'पा" अभिषेक के निर्माण में बनी पहली फिल्म है।
अमिताभ ने कहा, "मैं यह सोचकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान मैं और अभिषेक दोनों वहां व्यक्तिगत तौर पर मौजूद होंगे।" उन्होंने कहा, "हम फिल्में बनाना जारी रखना चाहते हैं। हम बहुत संकोच कर रहे थे क्योंकि पूर्व में हमें बहुत असफलताएं मिली थीं लेकिन इस सफलता के साथ हम प्रेरित हैं. हम क्षेत्रीय सिनेमा का निर्माण जारी रखेंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं बाल्की के लिए बहुत खुश हूं क्योंकि यह उनका दृष्टिकोण था। मैं अभिषेक के लिए बहुत खुश हूं क्योंकि उन्होंने इस फिल्म के निर्माण का फैसला लिया था। मैं नहीं जानता था कि हमें चार पुरस्कार मिलेंगे और स्पष्ट रूप से ये सोने पे सुहागा जैसा है। इसलिए मैं इस फिल्म से जुड़े हर व्यक्ति के लिए बहुत खुश हूं।"


Click it and Unblock the Notifications